Breaking News

पूर्व सांसद लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि को सीएम योगी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

  • पूर्व सांसद के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किया मुख्यमंत्री ने, परिजनों को बंधाया ढांढस

देवरिया। देवरिया के पूर्व सांसद सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। सोमवार को देवरिया जनपद स्थित उनके पैतृक गांव बरपार जाकर मुख्यमंत्री ने दिवंगत श्रीप्रकाश मणि के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। श्रीप्रकाश मणि का रविवार को दिल्ली में निधन हो गया था। उनके पुत्र शशांक मणि त्रिपाठी, वर्तमान में देवरिया के सांसद हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार दोपहर में बरपार स्थित श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के पैतृक आवास पर पहुंचे। उन्होंने स्मृतिशेष के पार्थिव शरीर पर पुष्प और पुष्पचक्र चढ़ाया और भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने दिवंगत की आत्मा की चिर शांति के लिए प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की। सीएम योगी ने स्वर्गीय श्रीप्रकाश मणि के पुत्र एवं देवरिया के सांसद शशांक मणि त्रिपाठी और अन्य परिजनों से आत्मीयता से बातचीत कर उन्हें ढांढस बंधाया।

About Nagarik Satta

Check Also

एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने सीएमएस विज्ञान मेले का किया उद्घाटन, बाल वैज्ञानिकों का बढ़ाया उत्साह

पूर्व छात्र के रूप में विद्यालय पहुंचे थे वायुसेना प्रमुख अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु …

भारत-ईयू संबंधों को मिलेगी गतिः नीदरलैंड, बुल्गारिया के समकक्षों से मिले जयशंकर

नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में नीदरलैंड के विदेश मंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *