बरेली। रविवार को बरेली स्थित मनमोहन भूषण इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह एवं सामाजिक समरसता सम्मेलन में बत्तौर मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अन्याय के विरुद्ध संघर्ष कर समाज में सम्मान, स्वाभिमान और अधिकारों की चेतना जगाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास सामाजिक समरसता का मूल आधार है। हर पात्र नागरिक को आगे बढ़ने का समान अवसर मिलना चाहिए। सामाजिक समरसता का अर्थ है कि समाज में न कोई छोटा हो, न कोई बड़ा, सभी को सम्मान और न्याय मिले। श्री मौर्य ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवा-युवतियों तथा समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले समाजसेवियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने सम्मानित प्रतिभाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि युवाओं की प्रतिभा, परिश्रम और समाजसेवियों का समर्पण समाज एवं राष्ट्र की प्रगति का महत्वपूर्ण आधार है। ऐसे लोगों का सम्मान अन्य युवाओं को भी समाज और राष्ट्रहित में बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।
NAGARIK SATTA
