Breaking News

50 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट का उपहार देंगे सीएम योगी

  • शुक्रवार को गोरखपुर के चंपा देवी पार्क में होगा टैबलेट वितरण समारोह
  • गोरखपुर के 35 हजार तथा देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज के 5-5 हजार युवाओं को मिलेगा टैबलेट

गोरखपुर। युवा शक्ति को आधुनिक तकनीक से लैस कर उन्हें समयानुकूल सक्षम और दक्ष बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 नवंबर (शुक्रवार) को गोरखपुर मंडल के 50 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित करेंगे। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत टैबलेट वितरण का समारोह रामगढ़ताल क्षेत्र स्थित चंपा देवी पार्क में होगा।

टैबलेट वितरण समारोह में गोरखपुर मंडल के चारों जिलों गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया व कुशीनगर की युवा प्रतिभाएं एक मंच पर जुटेंगी। वितरण का सबसे बड़ा हिस्सा गोरखपुर जिले के खाते में है, जहां के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले 35000 विद्यार्थियों को टैबलेट दिए जाएंगे। इसके साथ ही मंडल के अन्य तीन जिलों देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज के 5000-5000 विद्यार्थी भी इस उपहार के हकदार बनेंगे। एक ही दिन में 50 हजार युवाओं के हाथों में आधुनिक गैजेट पहुंचने से गोरखपुर मंडल में डिजिटल क्रांति को नई गति मिलेगी।

गोरखपुर में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत युवाओं को डिजिटल डिवाइस वितरित करने का यह अभियान काफी सफल रहा है। जिलाधिकारी दीपक मीणा के अनुसार, वर्ष 2021-22 में योजना की शुरुआत से लेकर अब तक जिले के 141085 विद्यार्थियों को टैबलेट और स्मार्टफोन से लाभान्वित किया जा चुका है। जिले में आवंटित शत-प्रतिशत स्मार्टफोन का वितरण पहले ही पूरा कर लिया गया है, जबकि शेष बचे 52,800 टैबलेट कॉलेजों के माध्यम से बांटे जा रहे हैं, जिसका मुख्य आयोजन शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सान्निध्य में होगा। इसमें स्नातक और स्नातकोत्तर के साथ-साथ डिप्लोमा, कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट), पैरामैडिकल और नर्सिंग जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को भी सीधे तौर पर जोड़ा गया है। यह पहल न केवल पढ़ाई को आसान बना रही है, बल्कि युवाओं के लिए नौकरी और स्वरोजगार के नए रास्ते भी खोल रही है।

स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत मिलने वाले डिवाइस विद्यार्थियों के लिए ज्ञान और सूचना का मजबूत माध्यम बन रहे हैं। इसके जरिये विद्यार्थियों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की ताजा जानकारी घर बैठे मिल रही है। वहीं, विश्वविद्यालय और महाविद्यालय भी ‘फ्लैश मैसेज’ के माध्यम से कक्षाओं, सिलेबस और परीक्षाओं से जुड़े जरूरी अपडेट सीधे छात्रों के टैबलेट और स्मार्टफोन पर भेज रहे हैं।

About Nagarik Satta

Check Also

एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने सीएमएस विज्ञान मेले का किया उद्घाटन, बाल वैज्ञानिकों का बढ़ाया उत्साह

पूर्व छात्र के रूप में विद्यालय पहुंचे थे वायुसेना प्रमुख अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु …

भारत-ईयू संबंधों को मिलेगी गतिः नीदरलैंड, बुल्गारिया के समकक्षों से मिले जयशंकर

नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में नीदरलैंड के विदेश मंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *