Breaking News

आईईटी लखनऊ में पीसीबी डिजाइन एंड एनालिसिस पर पांच दिवसीय फैकल्टी अपडेशन प्रोग्राम संपन्न

लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू), लखनऊ के घटक संस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) में पीसीबी डिजाइन एंड एनालिसिस विषय पर आयोजित पांच दिवसीय फैकल्टी अपडेशन प्रोग्राम शुक्रवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। 23 से 27 नवंबर 2026 तक आयोजित इस कार्यक्रम में आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक डिजाइन तकनीकों और औद्योगिक अनुप्रयोगों पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी पांडेय के मार्गदर्शन में सीमेंस ईडीए के सहयोग से किया गया। यह पहल 9 अप्रैल 2026 को हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन के तहत आयोजित की गई। विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के शिक्षकों एवं शोधार्थियों के लिए कार्यक्रम पूरी तरह निःशुल्क रखा गया, ताकि वे पीसीबी डिजाइन के क्षेत्र में अपने तकनीकी ज्ञान और व्यावहारिक कौशल को विकसित कर सकें।

कार्यक्रम में आईईटी लखनऊ के निदेशक प्रो. वीरेंद्र पाठक, यूजी डीन प्रो. अनुराग त्रिपाठी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राम चंद्र सिंह चौहान, डॉ. अनुराग वर्मा, डॉ. चंद्रमणि उपाध्याय, अपूर्वा वर्मा और पवन नंदुरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ व्याख्यान, तकनीकी प्रदर्शन, संवादात्मक सत्र और व्यावहारिक प्रशिक्षण आयोजित किए गए। इसमें आधुनिक पीसीबी डिजाइन पद्धतियों तथा उद्योगों में उपयोग होने वाले इलेक्ट्रॉनिक डिजाइन ऑटोमेशन (ईडीए) टूल्स की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को आधुनिक डिजाइन प्रक्रियाओं, तकनीकी कार्यप्रणाली और उनके औद्योगिक उपयोगों को समझने का अवसर मिला।

समापन सत्र में वक्ताओं ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए शिक्षकों का निरंतर कौशल विकास, अनुसंधान को बढ़ावा देना और उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण देना जरूरी है। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

विश्वविद्यालय की यह पहल शिक्षकों एवं शोधार्थियों की क्षमता बढ़ाने, अकादमिक जगत और उद्योग के बीच सहयोग मजबूत करने तथा तकनीकी शिक्षा में नवाचार, अनुसंधान और कौशल-आधारित शिक्षण को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

About Nagarik Satta

Check Also

मुंगेरीलाल के सपने दिखाने से नहीं, विजन और समर्पण से होता है विकास: योगी 

देवीपाटन मंडल के 46,800 छात्र-छात्राओं और प्रशिक्षणार्थियों को वितरित किए टैबलेट, युवाओं से कौशल विकास …

भारतीय सॉफ्ट पावर का डंकाः वेनिस बिएनाले में मिला बेस्ट नेशनल पैवेलियन अवॉर्ड

वेनिस। भारत ने वैश्विक कला और संस्कृति के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *