Breaking News

कांवड़ सेवा शिविर के मुख्य अतिथि के रुप मे पहुचे ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर                            

कांवड़ सेवा शिविर के मुख्य अतिथि के रुप मे पहुचे ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर

 

मनोज कुमार जैन

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा एवं समस्त शारदा परिवार की ओर से कांवड़ सेवा शिविर के तीसरे दिन के मुख्य अतिथि मेरठ दक्षिण विधायक एवं ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर जी एवं माताजी श्रीमती संतोष रानी गोयल जी ने संयुक्त रूप से भगवान भोले बाबा के चरणों में पुष्प चढ़ाकर भोग लगाया विनीत अग्रवाल शारदा ने राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर जी को अंग वस्त्र पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर उनका स्वागत किया राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर जी ने कहा सावन के महीने में हरिद्वार से आ रहे भोले बाबा के भक्तों की सेवा के लिए जिस प्रकार से जगह-जगह कांवड़ सेवा शिविर हमारे भाइयों के द्वारा लगाए गए हैं इसके लिए मैं सभी शिविर संचालकों का तहे दिल से धन्यवाद करता हूं और भगवान भोले से प्रार्थना करता हूं कि आगे भी यह हिंदुत्व की यात्रा इसी प्रकार चलती रहे! भाजपा वरिष्ठ नेता विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा आज कांवड़ सेवा शिविर में भोजन दवाइयां चिकित्सा शौचालय एवं साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की गई सुबह जलपान में चाय पकौड़ी दोपहर को आलू दम सीताफल की सब्जी के साथ कचौड़ी रायता शाम को छोले भटूरे आदि से भोले बाबा के भक्तों की सेवा की जा रही है भगवान भोले के भक्तों के लिए अगर हम कुछ कर पा रहे हैं यह सब भगवान भोले का आशीर्वाद हो रहा है है भगवान भोले बाबा की भक्ति से बड़ी कोई शक्ति नहीं है भोले बाबा की कृपा हमारे साथ हमारे प्रदेश में देश की देश की देवतुल्य जनता पर बनी रहे हम आगे भी इसी प्रकार भगवान भोले बाबा और उनके भक्तों की सेवा करते रहे हमारी इच्छा है !

 

कावड़ सेवा शिविर में अमित अग्रवाल ,जयप्रकाश अग्रवाल, ज्ञानेंद्र अग्रवाल ,सुधीर मित्तल सीए, विपुल सिंघल,संजय अग्रवाल लवीना गुप्ता आयुष गुप्ता इंदर गर्ग, दीपक गुप्ता, प्रदीप कपूर राजेश गोयल महेश वाली आलोक सिसोदिया,मुकेश गोयल ,डॉ नागेंद्र सिंह आर्य गौतम चंद खुराना एडवोकेट हर्षवर्धन झा , विपिन अग्रवाल शारदा, उमेश अग्रवाल शारदा ,माधव शारदा, गोविंद शारदा एवं पूरा फैक्ट्री स्टाफ आदि ने कांवरियों की सेवा की !

 

 

About

Check Also

योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव की तैयारी तेज, 30 लाख दीपों से जगमगाएगी रामनगरी

सरयू तट के 56 घाटों पर शुरू हुई मार्किंग, शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच …

गोमतीनगर के दुर्गा पूजा पंडाल में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का शुभारंभ, देवी गीतों ने बांधा समां

लखनऊ। गोमतीनगर के विवेक खण्ड स्थित दुर्गा पूजा पार्क में गुरुवार को गोमतीनगर सार्वजनिन पूजा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *