Breaking News

खादी उत्पादों की ब्रांडिंग व मॉनिटरिंग पर दिया जाए जोर: राकेश सचान

लखनऊ। प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने बुधवार को खादी भवन सभागार, लखनऊ में उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि खादी को जन-जन से जोड़ने के लिए योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा खादी की प्रभावशाली ब्रांडिंग सुनिश्चित की जाए।
मंत्री ने कहा कि प्रदेश में खादी उत्पादों की लोकप्रियता और बाजार विस्तार के लिए समग्र रणनीति बनाई जाए। उन्होंने विभिन्न जनपदों में खादी शोरूम की नियमित मॉनिटरिंग पर बल देते हुए निर्देश दिए कि जहां सुधार की आवश्यकता हो, वहां त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। खादी से जुड़े उत्पादों की ब्रांडिंग को एक मिशन के रूप में लिया जाए।

बैठक में मंत्री ने निर्देश दिए कि विभाग की सभी संपत्तियों का अद्यतन लेखा-जोखा तैयार किया जाए तथा उसकी स्पष्ट रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। साथ ही, स्वादी संस्था एवं समितियों द्वारा खादी उत्पादन और बिक्री हेतु प्रयोग की जा रही भूमि व भवन की स्थिति की अद्यतन रिपोर्ट भी प्रस्तुत की जाए। खादी बिक्री केंद्रों की भी वर्तमान स्थिति की समीक्षा कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि खादी भूमि पर रोजगारपरक कार्ययोजना तैयार की जाए जिससे स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर मिल सकें। खादी उत्पादन में वृद्धि के लिए आवश्यक कच्चे माल की आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में भी ठोस कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

मंत्री ने शासकीय विभागों में खादी उत्पादों की बिक्री सुनिश्चित कराने हेतु शासनादेश में आवश्यक प्रावधान कराने के निर्देश भी दिए। साथ ही, कंबल कारखानों द्वारा उत्पादित गुणवत्तापरक कंबलों की आपदा राहत सामग्री के रूप में आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए शासन स्तर से आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।बैठक में प्रमुख सचिव अनिल सागर तथा मुख्य कार्यपालिका अधिकारी शिशिर सहित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

About Nagarik Satta

Check Also

प्रदेश में तोरिया के निःशुल्क मिनीकिट व रबी फसलों के बीजों की बुकिंग जारी

उत्तर प्रदेश के किसान ‘कृषक पोर्टल‘ पर कर सकते हैं बुकिंग अतिवृष्टि व बाढ़ से …

आउटसोर्स सेवाकर्मियों के लिए खुशखबरी मुख्यमंत्री ने किया आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपीकॉस पोर्टल, वेबसाइट और लोगो का किया अनावरण हर माह पांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *