Breaking News

भारतीय राजदूत ने हज यात्रियों के लिए सुविधाओं का किया निरीक्षण

रियाद। सऊदी अरब में भारतीय राजदूत डॉ सुहेल खान ने गुरुवार को भारतीय हज यात्रियों की सुगम यात्रा के लिए बनाए गए सुविधा केंद्रों का निरीक्षण किया और तीर्थयात्रियों से मुलाकात कर उनके सामने आने वाली संभावित परेशानियों की जानकारी ली।

रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर डॉ खान के निरीक्षण दौरे की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा राजदूत डॉ सुहेल खान ने आज मक्का में विभिन्न राज्यों से आए तीर्थयात्रियों से मुलाकात की और उनके कल्याण तथा चिंता के मुद्दों के बारे में जानकारी ली। भारत सरकार भारतीय तीर्थयात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा उनकी आध्यात्मिक हज यात्रा को परेशानी मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

दूतावास ने एक अन्य पोस्ट में लिखा राजदूत खान ने मक्का में भारतीय तीर्थयात्रियों की सेवा के लिए स्थापित विभिन्न कार्यात्मक डेस्क, शाखा कार्यालयों और शाखा औषधालयों का निरीक्षण किया। उनके साथ वाणिज्य दूत (हज) श्री मुहम्मद अब्दुल जलील और अन्य समन्वयक भी थे।

दूतावास ने बताया कि भारतीय राजदूत डॉ खान और वाणिज्य दूत (हज) जलील ने मक्का में अजीजिया परिवहन की भी व्यापक समीक्षा की। दूतावास ने जानकारी दी कि अजीजिया परिवहन पूरी तरह से निर्बाध है और भारतीय हज मिशन द्वारा तीर्थयात्रियों को उनके निवास से हरम शरीफ तक 24 घंटे सेवा प्रदान की जा रही है।

बता दें कि इस वर्ष के लिए भारत का कुल हज कोटा 1.75 लाख यात्रियों का है। श्रीनगर से 4 मई को भारतीय हज यात्रियों का पहला जत्था रवाना हुआ था। रियाद स्थित भारतीय दूतावास के अलावा जेद्दा स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने भी हज यात्रा के सुनियोजित और संपूर्ण परिचालन के लिए कई अतिरिक्त प्रयास किए हैं।

(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

About Nagarik Satta

Check Also

शानदार प्रदर्शन करते हुए बीपीएड की टीमों ने जीती वॉलीबॉल ट्रॉफी

लखनऊ। क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज, लखनऊ के वॉलीबॉल मैदान में आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट के …

डबल इंजन सरकार में गरीबों और महिलाओं के जीवन में आ रहा सकारात्मक बदलाव: एके शर्मा

मंत्री एके शर्मा ने उज्ज्वला योजना महिलाओं के स्वास्थ्य व सम्मान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *