Breaking News

रौशनी से जगमगाएंगे अमेठी के गांव

  • सांसद किशोरी लाल शर्मा ने भेजा 1121 सोलर लाइटों का प्रस्ताव

गंगेश पाठक

अमेठी। लोकसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में अंधेरे से निजात दिलाने की दिशा में सांसद किशोरी लाल शर्मा ने एक ठोस और दूरदर्शी कदम उठाया है। उन्होंने अपनी सांसद निधि से 1121 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगवाने का प्रस्ताव विकास विभाग को भेजा है। यह पहल जहां ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देगी, वहीं रात्रिकालीन सुरक्षा, आवागमन और सामाजिक गतिविधियों में उल्लेखनीय सुधार लाएगी।

सांसद कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार्य उत्तर प्रदेश स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPSIC), प्रयागराज के माध्यम से कराया जाएगा। संस्था द्वारा तैयार तकनीकी एस्टीमेट को विकास विभाग को भेजा गया है। अनुमोदन के बाद संबंधित कार्यदायी संस्था को धनराशि हस्तांतरित कर दी जाएगी ताकि कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण हो सके। परियोजना निदेशक ऐश्वर्य यादव ने बताया कि प्रस्ताव को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है।

ब्लॉकवार विवरण के अनुसार, बाजार शुकुल व जगदीशपुर में 143, भेटुआ, भादर, संग्रामपुर व अमेठी में 287, तिलोई, सिंहपुर व बहादुरपुर में 241 और गौरीगंज व शाहगढ़ में 275 सोलर स्ट्रीट लाइटें प्रस्तावित हैं। इन लाइटों की स्थापना से ग्रामीण गलियों, चौराहों, विद्यालयों, मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर रात्रिकालीन रोशनी सुनिश्चित होगी।

इसके अतिरिक्त सांसद किशोरी लाल शर्मा ने अमेठी क्षेत्र के प्रमुख हाईवे के चौड़ीकरण व उन्नयन के लिए भी प्रस्ताव प्रस्तुत किया है, जिससे क्षेत्र की यातायात व्यवस्था और संपर्क क्षमता को मजबूती मिलेगी।

जनता के बीच इन प्रयासों को सकारात्मक दृष्टि से देखा जा रहा है। इन प्रस्तावों को विकास और मूलभूत सुविधाओं की दिशा में व्यावहारिक पहल माना जा रहा है। सांसद के इन निर्णयों की सराहना अमेठी के शहरी व ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में हो रही है।

यह प्रयास सांसद निधि के रचनात्मक और उद्देश्यपरक उपयोग का उदाहरण है, जिससे न केवल क्षेत्र का सतत विकास संभव होगा, बल्कि जनता के भरोसे को भी मजबूती मिलेगी।

About Nagarik Satta

Check Also

प्रदेश में तोरिया के निःशुल्क मिनीकिट व रबी फसलों के बीजों की बुकिंग जारी

उत्तर प्रदेश के किसान ‘कृषक पोर्टल‘ पर कर सकते हैं बुकिंग अतिवृष्टि व बाढ़ से …

आउटसोर्स सेवाकर्मियों के लिए खुशखबरी मुख्यमंत्री ने किया आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपीकॉस पोर्टल, वेबसाइट और लोगो का किया अनावरण हर माह पांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *