Breaking News

गणित प्रतियोगिता में प्रिशा ने जीता गोल्ड मेडल

लखनऊ, 30 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल अलीगंज द्वितीय कैम्पस की कक्षा-2 की मेधावी छात्रा प्रिशा बाजपेयी ने जिला स्तरीय एबेकस प्रतियोगिता में गोल्ड टॉपर का खिताब अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता शैक्षिक संस्था ब्रेनोब्रेन के तत्वावधान में आयोजित हुई। सीएमएस के हेड कम्युनिकेशन्स ऋषि खन्ना ने बताया कि प्रतियोगिता में कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के प्रतिभाशाली छात्रों ने प्रतिभाग कर अपनी गणितीय प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच इस मेधावी छात्रा ने एबेकस के माध्यम से विभिन्न ट्रिक्स अपनाकर गणित के सवालों के जवाब निकाले एवं अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल अर्जित करने का गौरव प्राप्त किया। आयोजकों ने प्रिशा की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए गोल्ड मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सीएमएस संस्थापिका-निदेशिका व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. भारती गाँधी ने इस प्रतिभाशाली छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

About Nagarik Satta

Check Also

प्रदेश में तोरिया के निःशुल्क मिनीकिट व रबी फसलों के बीजों की बुकिंग जारी

उत्तर प्रदेश के किसान ‘कृषक पोर्टल‘ पर कर सकते हैं बुकिंग अतिवृष्टि व बाढ़ से …

आउटसोर्स सेवाकर्मियों के लिए खुशखबरी मुख्यमंत्री ने किया आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपीकॉस पोर्टल, वेबसाइट और लोगो का किया अनावरण हर माह पांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *