-
प्रहर्ष चतुर्वेदी को मिला ऑल इण्डिया रैंक 1589
लखनऊ, 2 जून। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के मेधावी छात्रों ने जेईई एडवान्स परीक्षाफल में एक बार फिर से अपने मेधात्व का परचम लहराकर लखनऊ का नाम रोशन किया है। आज घोषित हुए जेईई एडवान्स परीक्षाफल में सीएमएस के सर्वाधिक 40 छात्र चयनित हुए हैं जबकि सीएमएस गोमती नगर प्रथम कैम्पस के छात्र प्रहर्ष चतुर्वेदी ने ऑल इण्डिया 1589 रैंक अर्जित कर अपने मेधात्व का परचम लहराया है। यह जानकारी आज यहाँ सीएमएस गोमती नगर प्रथम कैम्पस ऑडिटोरियम में आयोजित एक प्रेस कान्फ्रेन्स में प्रबन्धक प्रो गीता गाँधी किंगडन ने पत्रकारों को दी। पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रो. किंगडन ने सीएमएस छात्रों की अभूतपूर्व उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। प्रो. किंगडन ने कहा कि यह उपलब्धि शिक्षकों व छात्रों के परिश्रम व लगन का प्रतिफल है।
प्रेस कान्फ्रेन्स में प्रो. किंगडन ने बताया कि इस वर्ष सीएमएस के 8 छात्रों ने 5000 से नीचे ऑल इण्डिया रैंक अर्जित कर अपने मेधात्व का परचम लहराया है जबकि 15 छात्रों ने 10,000 से कम ऑल इण्डिया रैंक अर्जित की है। प्रो. किंगडन ने बताया कि इस वर्ष देश भर से 1,91,386 छात्र जेईई एडवांस की प्रतिष्ठित परीक्षा में बैठे, जिनमें सीएमएस के सर्वाधिक 31 छात्रों ने 25,000 से नीचे की ऑल इण्डिया रैंक अर्जित कर कीर्तिमान स्थापित किया है। और देश के टॉप इंजीनियरिंग कालेजों में अपनी स्थान सुनिश्चित कर लिया है। अब ये मेधावी छात्र आई.आई.टी. दिल्ली, आई.आई.टी. मुंबई, आई.आई.टी. रूड़की, आई.आई.टी. खड्गपुर जैसे देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में पढ़ाई करके सुनहरे भविष्य के सपने को साकार करेंगे।
NAGARIK SATTA
