Breaking News

राज्यपाल ने अपने दो दिवसीय भ्रमण के दौरान पीलीभीत जिला कारागार का किया निरीक्षण

पीलीभीत, 04 जून। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अपने दो दिवसीय पीलीभीत जनपद भ्रमण के दौरान आज जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने कारागार परिसर में स्थापित सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन, सेनेटरी डिस्ट्रॉयर मशीन, एलईडी टीवी तथा वाटर कूलर का उद्घाटन किया और कहा कि ठंडा पानी पियें लेकिन पानी की बर्बादी हर हाल में रोकें।

निरीक्षण के दौरान राज्यपाल ने महिला बंदियों को साड़ी एवं फल की टोकरी भेंट की। उन्होंने महिला बंदियों तथा स्कूली छात्र छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि बच्चों को अनुशासन के साथ जीवन जीना सीखना चाहिए। राज्यपाल ने विद्यार्थियों से कारागार भ्रमण के दौरान देखी गई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की और जेल भ्रमण के अनुभवों के आधार पर निबंध लिखकर राजभवन भेजने को कहा। उन्होंने बच्चों को उपहार भी भेंट किए और उन्हें भविष्य में पुनः जेल भ्रमण करने तथा महिला बंदियों से बातचीत कर उनके जीवन को जानने-समझने की प्रेरणा दी।

राज्यपाल ने बच्चों से जेल में बंदियों के भोजन तथा साफ सफाई की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली तथा निर्देश दिया कि विद्यार्थियों को थाना परिसरों का भी भ्रमण कराया जाए, जिससे वे पुलिस व्यवस्था को निकट से समझ सकें। साथ ही उन्होंने कहा कि बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने कारागार प्रशासन को निर्देशित किया कि बंदियों को मानसिक शांति एवं नैतिक जागरूकता हेतु धार्मिक व आध्यात्मिक चौनल दिखाए जाएं। दहेज प्रथा की चर्चा करते हुए उन्होंने इसे एक गंभीर सामाजिक अपराध बताया और कहा कि इसे समाप्त करने के लिए सामाजिक स्तर पर व्यापक जागरूकता की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सास को अपनी बहू को बेटी के समान समझना चाहिए, तभी समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा।

राज्यपाल ने कहा कि देशभर में नारी सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर कार्य हो रहा है। इस क्रम में उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसे बंदियों की सूची तैयार कर उपलब्ध कराई जाए, जिनकी आयु 65 वर्ष से अधिक है या जिनकी शेष सजा दो तीन वर्ष है और जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं।

उन्होंने महिला बंदियों से संवाद करते हुए उन्हें जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की प्रेरणा दी और कहा कि मन में बदले की भावना न रखें। रिहाई के बाद एक अच्छा, सम्मानजनक जीवन जीने का प्रयास करें और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।

कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने आश्वस्त किया कि राज्यपाल जी द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का गंभीरता से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव एवं जेल अधीक्षक राजेश पाण्डेय सहित अन्य महानुभाव उपस्थित थे।

About Nagarik Satta

Check Also

यूपी में AI से बदलेगा बसों के संचालन का तरीका

30 करोड़ की परियोजना पर UPSRTC ने मांगी निविदा लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन …

एके शर्मा का कांग्रेस पर हमला, आपातकाल और 1984 हिंसा का किया जिक्र

गोरखपुर। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने गोरखपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *