Breaking News

कानपुर बन रहा है इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण का हब, योगी सरकार की पहल पर ईवी पार्क का होगा निर्माण

  • यूपीएसआईडीए 700 करोड़ रुपये की लागत से बना रहा है 500 एकड़ में ईवी पार्क

  • ईवी पार्क स्थानीय युवाओं को स्टार्ट अप और रोजगार के नये अवसर प्रदान करेगा

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में कानपुर महानगर विकास विजन- 2030 के तहत कानपुर को इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) विनिर्माण का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीएसआईडीए) कानपुर के भीमसेन के निकट नए डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन (डीएफसीसी) कॉरिडोर के 500 एकड़ क्षेत्र में एक अत्याधुनिक ईवी पार्क की स्थापना की जाएगी। समीक्षा बैठक दौरान विभाग के संबंधित अधिकारियों ने बताया कि इस परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 700 करोड़ रुपये है। उन्होंने बताया कि यह परियोजना पीपीपी मॉडल के तहत विकसित की जाएगी, जो कानपुर को इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग में अग्रणी बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी।

  • कानपुर के भीमसेन में बनेगा 700 करोड़ की लागत से ईवी पार्क

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप प्रदेश को ईलेक्ट्रिक वैहकिल विनिर्माण का हब बनाने के उद्देश्य से कानपुर में ईवी पार्क के निर्माण किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीएसआईडीए) कानपुर में भीमसेन के निकट नए डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन (डीएफसीसी) कॉरिडोर 500 एकड़ क्षेत्र में 700 करोड़ रुपये की लागत से ईवी पार्क का निर्माण करा रहा है। ईवी पार्क निर्माण का उद्देश्य इलेक्ट्रिक वाहनों की आपूर्ति श्रृंखला को स्थानीय स्तर पर मजबूत करना और स्वदेशी विनिर्माण को बढ़ावा देना है।

पार्क में इलेक्ट्रिक मोटर, चेसिस, स्टील पार्ट्स, और लिथियम-आयन सेल विनिर्माण इकाइयों की स्थापना की जाएगी। इसके अलावा, लिथियम-आयन बैटरी असेंबली इकाई, चार्जर, कंट्रोलर, और इलेक्ट्रॉनिक घटकों के उत्पादन की सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। परियोजना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा अनुसंधान और विकास (आरएंडडी) केंद्र होगा, जो नवाचार को बढ़ावा देगा और उत्पाद विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह केंद्र न केवल स्थानीय बल्कि वैश्विक स्तर पर ईवी तकनीक में प्रगति को गति देगा।

  • कानपुर महानगर विकास विजन – 2030 के तहत बन रहा है ईवी पार्क

कानपुर में ईवी पार्क का निर्माण न केवल कानपुर को ईवी विनिर्माण का हब बनायेगा साथ ही प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। ईवी पार्क में एक समर्पित ईवी सहायक क्लस्टर भी विकसित किया जा रहा है, जो आसपास के क्षेत्र के छोटे और मध्यम उद्यमों को ईवी के कम्पोनेंटस के उत्पादन में सहायता प्रदान करेगा। साथ ही ये क्लस्टर स्थानीय उद्यमियों को स्टार्टअप्स के लिए अवसरों का सृजन करेगा, जिससे रोजगार के भी नए अवसर पैदा होंगे। डीएफसीसी कॉरिडोर के निकट होने के कारण, यह पार्क लॉजिस्टिक्स और कनेक्टिविटी के मामले में भी लाभकारी होगा। सामरिक दृष्टिकोण से यह स्थान रेल और सड़क मार्गों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है, जिससे कच्चे माल और तैयार उत्पादों का परिवहन सुगम होगा।

योगी सरकार का यह प्रयास पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ विकास की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन को बढ़ावा देकर, यह परियोजना कार्बन उत्सर्जन को कम करने और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को भी बढ़ावा देगी। कानपुर महानगर विकास विजन 2030 के तहत यह ईवी पार्क न केवल औद्योगिक प्रगति का प्रतीक बनेगा, बल्कि शहर को वैश्विक ईवी उद्योग के नक्शे पर एक प्रमुख स्थान दिलाएगा।

About Nagarik Satta

Check Also

यूपी में AI से बदलेगा बसों के संचालन का तरीका

30 करोड़ की परियोजना पर UPSRTC ने मांगी निविदा लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन …

एके शर्मा का कांग्रेस पर हमला, आपातकाल और 1984 हिंसा का किया जिक्र

गोरखपुर। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने गोरखपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *