Breaking News

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एकेटीयू ने सूर्य नमस्कार का बनाया रिकॉर्ड

लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास किया गया। इस मौके पर कुलपति प्रोफेसर जेपी पांडे की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय एवं इससे संबद्ध साढे सात सौ से अधिक संस्थानों में सभी शिक्षकों अधिकारियों कर्मचारियों और छात्रों ने सूर्य नमस्कार कर रिकॉर्ड बनाया। परिसर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी बहुउदे्श्यीय सभागार में प्रातः आठ बजे से कुलपति प्रो जेपी पांडेय के निर्देशन में योग प्रशिक्षक अंशु श्रीवास्तव ने सभी को सूर्य नमस्कार कराया. इसका यूट्यूब के माध्यम से संबद्ध संस्थाओं में प्रसारण भी किया गया। इस दौरान विभिन्न आसन एवं प्राणायाम कराया गया। शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, शवासन सहित अन्य आसन कराये गये। इसके अलावा मन को शंात रखने के लिए कपालभांति, अनुलोम-विलोम आदि प्राणायाम का अभ्यास सभी ने किया।

इस दौरान प्रतिकुलपति प्रोफेसर राजीव कुमार, कुलसचिव रीना सिंह, वित्त अधिकारी केशव सिंह, आईटी के निदेशक प्रोफेसर विनीत कंसल, कैस के निदेशक प्रोफेसर वीरेंद्र पाठक, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर ओ पी सिंह, योग शिक्षक तेज सिंह सहित अन्य अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी और छात्रों ने हिस्सा लिया। इस दौरान कुलपति प्रोफेसर जेपी पांडे ने योग पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया। फार्मेसी विभाग की ओर से रोग निवारण में योग शोध एवं निष्कर्ष का भी विमोचन किया गया।

About Nagarik Satta

Check Also

प्रदेश में तोरिया के निःशुल्क मिनीकिट व रबी फसलों के बीजों की बुकिंग जारी

उत्तर प्रदेश के किसान ‘कृषक पोर्टल‘ पर कर सकते हैं बुकिंग अतिवृष्टि व बाढ़ से …

आउटसोर्स सेवाकर्मियों के लिए खुशखबरी मुख्यमंत्री ने किया आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपीकॉस पोर्टल, वेबसाइट और लोगो का किया अनावरण हर माह पांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *