Breaking News

मेंटर मेंटी व्यवस्था विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में मददगार : डॉ.वैभव गोयल

  • मेंटर मेंटी मीटिंग का हुआ आयोजन

मेरठ। स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के सरदार पटेल सुभारती लॉ कॉलेज के 2020 बैच के विद्यार्थियों के लिए मेंटर मेंटी मीटिंग का एक विशेष सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र का आयोजन प्रो.डॉ. रीना बिश्नोई तथा डॉ. आफरीन अल्मास द्वारा संयुक्त रूप से किया गया ।

इस विशेष सत्र में 2020 बैच के विद्यार्थियों द्वारा महाविद्यालय में पाँच वर्ष के विद्यार्थी जीवन में प्रथम वर्ष से लेकर महाविद्यालय में अन्तिम दिन तक आयोजित की जाने वाली मेंटर मेंटी मीटिंग के विषय में अपने विचार रखे गए। विद्यार्थियों ने बताया कि प्रथम वर्ष में प्रवेश के बाद जब पहली बार हम अपने मेंटोर्स से मिले तो यह व्यवस्था चौंकाने वाली थी। ऐसा लगा कि महाविद्यालय विद्यार्थी जीवन बड़ा ही स्वतन्त्र होता है, इस बात के बिल्कुल विपरीत हैं। लेकिन धीरे-धीरे हर साल होने वाली ये मीटिंग्स न जाने कब हमें हमारे लक्ष्य को हमारे लक्ष्य को प्राप्त करने की सीढ़ी बन गयी, पता ही नहीं चला।

विद्यार्थियों ने बताया कि महाविद्यालय में प्रचलित मेंटर-मेंटी व्यवस्था वास्तव में विद्यार्थियों के लिए आवश्यक है। बी.ए.एलएल.बी. पंचम वर्ष के पास आउट विद्यार्थी हैदर तथा प्रियंका ने अपने मेंटोर्स प्रो.डॉ. रीना बिश्नोई तथा डॉ. आफरीन अल्मास को धन्यवाद देते हुए कहा कि समय -समय पर उचित मार्गदर्शन मिलने के कारण ही आज देश से बाहर विधि क्षेत्र में उच्च शिक्षा (एलएल.एम) प्राप्त करने का हमारा सपना सच हो पाया है। उन्होंने बताया कि हमारे दोनों ही मेंटोर्स ने अनुशासित जीवन तथा सतत् प्रयास का महत्व बताते हुए सदैव ही हमारा हौंसला बढ़ाया है।

संकाय अध्यक्ष प्रो.डॉ.वैभव गोयल भारतीय ने कहा कि विधि संकाय द्वारा मेंटर मेंटी व्यवस्था में प्रत्येक छात्र का ध्यान अभिभावक के रूप में रखा जाता है। विद्याथियों को शिक्षा के साथ सर्वांगीण विकास हेतु हर प्रकार मदद कर मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा हैं।

इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों द्वारा अपने मेंटोर्स के अतिरिक्त सुभारती लॉ कॉलेज के निदेशक राजेश चन्द्रा तथा संकाय अध्यक्ष प्रो.डॉ. वैभव गोयल भारतीय का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया गया।

About Nagarik Satta

Check Also

प्रदेश में तोरिया के निःशुल्क मिनीकिट व रबी फसलों के बीजों की बुकिंग जारी

उत्तर प्रदेश के किसान ‘कृषक पोर्टल‘ पर कर सकते हैं बुकिंग अतिवृष्टि व बाढ़ से …

आउटसोर्स सेवाकर्मियों के लिए खुशखबरी मुख्यमंत्री ने किया आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपीकॉस पोर्टल, वेबसाइट और लोगो का किया अनावरण हर माह पांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *