Breaking News

कला आत्मा की अभिव्यक्ति है: साक्षी तंवर

  • अभिनेत्री साक्षी तंवर ने सुभारती विश्वविद्यालय में किया कला प्रदर्शनी का शुभारंभ

मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के ललित कला संकाय द्वारा आयोजित 13वीं वार्षिक ललित कला प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रसिद्ध अभिनेत्री साक्षी तंवर द्वारा किया गया। अभिनेत्री साक्षी तंवर द्वारा कैटलॉग का भी विमोचन किया गया।

विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ.जी.के.थपलियाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ.शल्या राज, ललित कला संकाय के डीन डॉ. पिंटू मिश्रा एवं कर्नल राजेश त्यागी ने सुभारती विश्वविद्यालय आगमन पर प्रसिद्ध अभिनेत्री साक्षी तंवर का स्वागत किया।

अभिनेत्री साक्षी तंवर ने कहा कि कला हमारी संस्कृति और भाव को प्रदर्शित करने का माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई कलाकृतियों का अवलोकन करते हुए युवा कलाकारों के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि कला आत्मा की अभिव्यक्ति है, और सुभारती विश्वविद्यालय आकर मुझे महसूस हुआ कि हमारे देश का भविष्य न केवल तकनीक या विज्ञान में बल्कि सृजनात्मकता में भी उतना ही उज्ज्वल है। फाइन आर्ट जैसे क्षेत्र युवाओं को अपने भीतर की संवेदनाओं को व्यक्त करने का एक अनमोल माध्यम प्रदान करते हैं।

उन्होंने युवाओं को सफलता मंत्र देते हुए कहा कि मेहनत, लगन और विश्वास के साथ अपने काम में ईमानदारी पैदा करने से सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने सुभारती विश्वविद्यालय का आभार प्रकट करते हुए शिक्षा के साथ संस्कार, चिकित्सा एवं राष्ट्रीयता हेतु किये जा रहे कार्यों की खूब प्रशंसा की।  छात्र छात्राओं द्वारा बनाई गई कलाकृतियों की सराहना करते हुए उन्होंने सभी को देश, कॉलेज और परिवार का नाम रोशन करने हेतु अपनी शुभकामनाएं दी।

कुलपति मेजर जनरल डॉ. जी. के. थपलियाल ने ललित कला के विद्यार्थियों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि बहुत ही जीवंत कार्य विद्यार्थियों ने किया है।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. शल्या राज ने 13 वीं वार्षिक ललित कला प्रदर्शनी के भव्य आयोजन पर सभी को बधाई दी।

डीन डॉ. पिंटू मिश्रा ने कहा कि विभाग के विद्यार्थी एवं शिक्षक पूर्ण निष्ठा के साथ सृजनशील है, जो नित नवीन कृतियों का निर्माण  करने में संलग्न रहते हैं।

विभागाध्यक्ष डॉ. पूजा गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक वर्ष कला प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है। जिसमें बीएफए, एमएफए, पीएचडी के छात्र- छात्राओं द्वारा बनाई गई कलाकृतियों का प्रदर्शन राजा रवि वर्मा कला दीर्घा में किया जाता है। यह कला दीर्घा यूपी सहित दिल्ली एनसीआर की भव्य दीर्घा है। इस प्रदर्शनी में चित्र, मूर्ति एवं पोस्टर कार्यों का प्रदर्शन किया जा रहा है।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. भावना ग्रोवर ने किया। इस अवसर पर डॉ. अंशु श्रीवास्तव, डॉ. वंदना तोमर, डॉ. सोनल भारद्वाज, डॉ. सनी शर्मा, डॉ. आशीष मिश्रा, लकी त्यागी, कृष्ण कुंडारा एवं विद्यार्थियों में अवनी चौधरी, शालिनी शर्मा, इशा अंसारी, मोहम्मद फराज एवं कुमारी अंजली का सहयोग रहा।

About Nagarik Satta

Check Also

यूपी में AI से बदलेगा बसों के संचालन का तरीका

30 करोड़ की परियोजना पर UPSRTC ने मांगी निविदा लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन …

एके शर्मा का कांग्रेस पर हमला, आपातकाल और 1984 हिंसा का किया जिक्र

गोरखपुर। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने गोरखपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *