Breaking News

मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

लखनऊ। IEEE लखनऊ शाखा के वूमेन इन इंजीनियरिंग IET लखनऊ ने मंगलवार को तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ रंगोली व मेंहदी प्रतियोगिता से किया।  कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सरोज पांडेय थीं। उन्होंने हर मानव का समाज मे महत्व पर प्रकाश डाला व अपना कुछ समय सामाजिक विकास पर देने पर बल दिया। उन्होनें महिला सशक्तिकरण पर उनके द्वारा किए गये कार्यो व उनसे मिली आत्म संतुष्टी की चर्चा की।

साइबर सुरक्षा: डिजिटल दुनिया में महिलाओं को सशक्त बनाना” विषय पर आधारित थी। इन प्रतियोगताओ में IET की छात्राओ के साथ साथ परिसर परिवार की कई टीमें शामिल हुई।

रंगोली में टीम प्रिया व मानविका प्रथम, टीम नशरीन सुल्तान व कृतिका दुतीय व टीम वर्षा श्रीवास्तव, अर्पणा पटेल, दीपांकर तृतीय स्थान पर रही। मेंहदी प्रतियोगिता में परिसर परिवार की बहू बेटियो ने बाजी मारी। रिचा प्रथम स्थान, ज्योति दुतीय व मानसी तृतीय स्थान पर रही।

निदेशक प्रो विनीत कंसल ने इन कार्यक्रमो को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से लोगों में संवाद बढ़ता है, आपसी संबंध और मेलजोल की भावना का विस्तार होता है। ब्रांच काउंसलर प्रो नीलम श्रीवास्तव ने साइबर सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी तथा निडरता से सुरक्षित रह आगे बढ़ने की सलाह दी।

About Nagarik Satta

Check Also

प्रदेश में तोरिया के निःशुल्क मिनीकिट व रबी फसलों के बीजों की बुकिंग जारी

उत्तर प्रदेश के किसान ‘कृषक पोर्टल‘ पर कर सकते हैं बुकिंग अतिवृष्टि व बाढ़ से …

आउटसोर्स सेवाकर्मियों के लिए खुशखबरी मुख्यमंत्री ने किया आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपीकॉस पोर्टल, वेबसाइट और लोगो का किया अनावरण हर माह पांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *