Breaking News

दिलीप सिन्हा पत्रकारिता जगत की एक सशक्त, निर्भीक आवाज थे : विधानसभा अध्यक्ष

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने वरिष्ठ पत्रकार दिलीप सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

अपने शोक संदेश में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि दिलीप सिन्हा पत्रकारिता जगत की एक सशक्त, निर्भीक और समर्पित आवाज थे। उन्होंने दशकों तक अपनी कलम से जनसरोकारों को प्राथमिकता देते हुए समाज और शासन के बीच सेतु का कार्य किया। उनके विचारपूर्ण लेख, विश्लेषण और समाचारों ने पत्रकारिता को नई दिशा दी और पाठकों में जागरूकता का भाव उत्पन्न किया।

श्री महाना ने कहा कि श्री सिन्हा का स्नेहिल स्वभाव, सरल व्यक्तित्व और कर्मनिष्ठ दृष्टि सदैव स्मरणीय रहेगी। उनके निधन से पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। श्री महाना ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

About Nagarik Satta

Check Also

प्रदेश में तोरिया के निःशुल्क मिनीकिट व रबी फसलों के बीजों की बुकिंग जारी

उत्तर प्रदेश के किसान ‘कृषक पोर्टल‘ पर कर सकते हैं बुकिंग अतिवृष्टि व बाढ़ से …

आउटसोर्स सेवाकर्मियों के लिए खुशखबरी मुख्यमंत्री ने किया आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपीकॉस पोर्टल, वेबसाइट और लोगो का किया अनावरण हर माह पांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *