Breaking News

देवरिया के डॉ. अजय कुमार मिश्रा को यंग साइंटिस्ट अवार्ड 2025 से सम्मानित

देवरिया। रम्हौली गांव के निवासी आईआरआरआई के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र वाराणसी में वरिष्ठ सह-वैज्ञानिक के रूप में कार्यरत डॉ. अजय कुमार मिश्रा को यंग साइंटिस्ट अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान नई दिल्ली के ओबेरॉय होटल में आयोजित एग्रीकल्चर लीडरशिप कॉन्क्लेव में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष वेदप्रकाश गोयल और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा प्रदान किया गया।

डॉ. मिश्रा ने जलवायु अनुकूल एवं पुनर्योजी कृषि को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी अगुवाई में साइट-स्पेसिफिक न्यूट्रिएंट मैनेजमेंट (SSNM) को बढ़ावा देकर ओडिशा, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के 3.5 लाख से अधिक किसानों को लाभ पहुंचाया गया है। इस तकनीक से 0.5–1.0 टन प्रति हेक्टेयर अधिक उपज और 8,000 से 12,000 रुपए प्रति हेक्टेयर तक की मौसमी आय वृद्धि दर्ज की गई है।

उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म राइस क्रॉप मैनेजर को सफलतापूर्वक लागू किया है, जिससे किसानों को वैज्ञानिक और स्थान-विशेष अनुशंसाएं मिल रही हैं। इसके अतिरिक्त, वह सॉइल हेल्थ इंडेक्स और फार्मर सैटिस्फैक्शन इंडेक्स के विकास में भी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।

यह राष्ट्रीय सम्मान उन्हें प्रो. एमएस स्वामीनाथन, स्व. रतन टाटा, और राजदूत केनेथ क्विन जैसी हस्तियों की श्रेणी में स्थापित करता है जिससे देवरिया और समस्त उत्तर प्रदेश को गर्व की अनुभूति होती है।

About Nagarik Satta

Check Also

प्रदेश में तोरिया के निःशुल्क मिनीकिट व रबी फसलों के बीजों की बुकिंग जारी

उत्तर प्रदेश के किसान ‘कृषक पोर्टल‘ पर कर सकते हैं बुकिंग अतिवृष्टि व बाढ़ से …

आउटसोर्स सेवाकर्मियों के लिए खुशखबरी मुख्यमंत्री ने किया आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपीकॉस पोर्टल, वेबसाइट और लोगो का किया अनावरण हर माह पांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *