Breaking News

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का CM योगी ने किया निरीक्षण

  • कार्यक्रम स्थल एवं आसपास की सुरक्षा के मुकम्मल इंतजाम सुनिश्चित करने का दिया निर्देश

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने वाराणसी दौरे के दूसरे दिन सुबह प्रधानमंत्री के प्रस्तावित जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। विकासखंड सेवापुरी के ग्राम सभा बनौली में आगामी 2 अगस्त को प्रधानमंत्री की जनसभा प्रस्तावित है।

मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कार्यक्रम स्थल पर आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी कतई नहीं होनी चाहिए। पेयजल, शौचालय, हवा आदि की व्यवस्था के साथ ही साथ कार्यक्रम स्थल पर सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। सीएम योगी ने कार्यक्रम स्थल एवं आसपास सुरक्षा के मुकम्मल व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने के साथ ही यातायात व्यवस्था सुगम बनाएं रखने पर विशेष जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में आने वाले वाहनों के लिए उचित स्थान पर समुचित पार्किंग व्यवस्था बनाए जाने के लिए भी पुलिस के अधिकारियों को निर्देशित किया। कमिश्नर एस. राजलिंगम ने मानचित्र के माध्यम से कार्यक्रम स्थल पर की जाने वाली व्यवस्थाओं के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तार से अवगत कराया।

निरीक्षण के दौरान प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन, समन्वय मंत्री अनिल राजभर, आयुष एवं खाद्य सुरक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु6, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, धर्मेंद्र सिंह, विधायक डॉ. अवधेश सिंह, विधायक सुशील सिंह, कमिश्नर एस. राजलिंगम, पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

About Nagarik Satta

Check Also

यूपी में AI से बदलेगा बसों के संचालन का तरीका

30 करोड़ की परियोजना पर UPSRTC ने मांगी निविदा लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन …

एके शर्मा का कांग्रेस पर हमला, आपातकाल और 1984 हिंसा का किया जिक्र

गोरखपुर। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने गोरखपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *