लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल अलीगंज प्रथम कैम्पस के प्रतिभाशाली छात्रों ने सीआईएससीई जोनल ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप में 9 गोल्ड मेडल, 3 सिल्वर मेडल एवं 7 ब्रांज मेडल समेत कुल 19 पदक अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। चैम्पियनशिप का आयोजन काउन्सिल फॉर इण्डियन स्कूल सार्टिफिकेट एक्जामिनेशन के तत्वावधान में किया गया। सीएमएस के हेड कम्युनिकेशन ऋषि खन्ना ने बताया कि इस चैम्पियनशिप के अन्तर्गत अण्डर-14 कैटेगरी में यशवर्धन सिंह एवं प्रियांशु कुमार ने गोल्ड मेडल जीता है जबकि अनिरुद्ध त्रिपाठी, आराध्या गुप्ता एवं निष्ठा शुक्ला ने ब्रांज मेडल अपने नाम किया है। इसी प्रकार, अण्डर-17 कैटेगरी में मानस श्रीवास्तव, कार्तिक जायसवाल, सक्षम द्विवेदी एवं अक्षरा पाण्डेय ने गोल्ड मेडल जीतकर अपनी खेल प्रतिभा का परचम लहराया है जबकि प्रणति मिश्रा, अक्षय सिंह एवं आध्या आर्या ने सिल्वर मेडल जबकि मान्यता कश्यप, कार्तिक गुप्ता, आराध्या मिश्रा एवं भविष्य ने ब्रांज मेडल जीता है। अण्डर-19 कैटेगरी में आरव वत्स, युग अग्रवाल एवं साइना श्रीवास्तव ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया है। इस अवसर पर सीएमएस संस्थापिका निदेशिका डॉ भारती गाँधी ने विद्यालय के इन होनहार बाल खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
NAGARIK SATTA