Breaking News

जीरो टॉलरेन्स, करप्शन फ्री, औद्योगिक एवं आर्थिक विकास पर रहेगा पूरा जोर: मुख्य सचिव

  • एसपी गोयल बने यूपी के मुख्य सचिव, पद का कार्यभार ग्रहण किया

लखनऊ। मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल ने आज लोक भवन में उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव पद का कार्यभार ग्रहण किया।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रेस प्रतिनिधियों से मुलाकात के दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश के वरिष्ठतम प्रशासनिक पद पर सेवा का अवसर प्रदान करने के लिये मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेन्स, जीरो करप्शन, औद्योगिक विकास एवं आर्थिक विकास की नीतियों को धरातल पर उतारने का पूरा जोर रहेगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप उत्तर प्रदेश को विकास के पथ पर ले जाने तथा प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के पूरे प्रयास करेंगे। प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों को समयबद्धता एवं पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा कराना सुनिश्चित किया जायेगा। प्रदेश को औद्योगिक हब बनाने के लिये ठोस कदम उठाये जायेंगे, जिससे प्रदेशवासियों को एक खुशहाल प्रदेश एवं युवाओं को एक बेहतर भविष्य मिल सके।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव गृह एवं सूचना संजय प्रसाद, प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक एम.देवराज, प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश कुमार मेश्राम, प्रमुख सचिव नियोजन आलोक कुमार, जिलाधिकारी लखनऊ विशाख जी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

About Nagarik Satta

Check Also

यूपी में AI से बदलेगा बसों के संचालन का तरीका

30 करोड़ की परियोजना पर UPSRTC ने मांगी निविदा लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन …

एके शर्मा का कांग्रेस पर हमला, आपातकाल और 1984 हिंसा का किया जिक्र

गोरखपुर। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने गोरखपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *