Breaking News

कांग्रेस की तुष्टिकरण नीति ने तोड़ा भारत: सीएम योगी

  • ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर प्रदर्शनी का उद्घाटन, पीड़ित परिवारों को CAA के तहत पुनर्वास का ऐलान

लखनऊ, 14 अगस्त। ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के अवसर पर लखनऊ में आयोजित भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने 1947 के विभाजन को कांग्रेस की तुष्टिकरण नीति का काला अध्याय बताते हुए कहा कि सत्ता के लालच ने सनातन भारत की एकता को तोड़ दिया और करोड़ों लोगों को अकल्पनीय पीड़ा झेलनी पड़ी।

सीएम योगी ने कहा कि स्वतंत्रता के लिए क्रांतिकारियों ने फांसी के फंदे को चूमा, लेकिन कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राह पकड़कर देश को बांट दिया। लाहौर, कराची, रावलपिंडी, मुल्तान जैसे क्षेत्रों से हिंदू, सिख और बौद्ध पूरी तरह समाप्त कर दिए गए। इस त्रासदी में 15-20 लाख लोगों ने जान गंवाई और करोड़ों अपने ही घर से बेघर हुए।”

उन्होंने याद दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2021 में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस घोषित कर इतिहास को जीवंत किया और देश को अपने अतीत से सीख लेने का अवसर दिया।

  • पीड़ित परिवारों को जमीन के पट्टे और पुनर्वास

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर विभाजन पीड़ितों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि तत्कालीन सरकार ने न स्मारक बनाए, न संग्रहालय स्थापित किए, उनकी पीड़ा को भुला दिया। इसके विपरीत, पीएम मोदी ने CAA के जरिए हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन और ईसाई शरणार्थियों को नागरिकता और सम्मानजनक जीवन का अधिकार दिया।

सीएम योगी ने घोषणा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार CAA के तहत पात्र सभी परिवारों को जमीन के पट्टे और उचित पुनर्वास प्रदान करेगी। उनके हितों की रक्षा और सुरक्षा के लिए हम पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।”

  • इतिहास से जुड़ने का सीएम योगी का आह्वान

प्रदर्शनी में विभाजन के दौरान हुए दंगों, हिंसा, विस्थापन और कत्लेआम की झलकियां डिजिटल आर्काइव, अखबार की कतरनों, राजकीय अभिलेखों और विस्थापित परिवारों की संरक्षित वस्तुओं के माध्यम से प्रस्तुत की गईं। सीएम योगी ने युवाओं से आह्वान किया कि वे इस इतिहास को जानें, ताकि तुष्टिकरण की कीमत और देश की एकता की अहमियत को समझा जा सके।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी समेत कई वरिष्ठ नेता और गणमान्य उपस्थित रहे।

About Nagarik Satta

Check Also

शानदार प्रदर्शन करते हुए बीपीएड की टीमों ने जीती वॉलीबॉल ट्रॉफी

लखनऊ। क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज, लखनऊ के वॉलीबॉल मैदान में आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट के …

डबल इंजन सरकार में गरीबों और महिलाओं के जीवन में आ रहा सकारात्मक बदलाव: एके शर्मा

मंत्री एके शर्मा ने उज्ज्वला योजना महिलाओं के स्वास्थ्य व सम्मान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *