Breaking News

भारत और आइसलैंड: आपसी हित के क्षेत्रों में प्रगति की समीक्षा

रेक्जाविक। आइसलैंड के दौरे पर गए विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने यहां दूसरे भारत-नॉर्डिक ट्रैक 1.5 संवाद में हिस्सा लिया। इससे पहले सिंह ने आइसलैंड की विदेश मंत्री थोरगेरदुर कैटरीन गुनार्सदोत्तिर के साथ बैठक की और व्यापार एवं निवेश, नवीकरणीय ऊर्जा, भूतापीय ऊर्जा तथा मत्स्य पालन सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग में हुई प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने भू-राजनीतिक महत्व के वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की।

राज्य मंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कार्यक्रम की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा आइसलैंड के पूर्व राष्ट्रपति ओलाफुर राग्नार ग्रिम्सन के साथ, आइसलैंड के रेक्जाविक में द्वितीय भारत-नॉर्डिक ट्रैक 1.5 संवाद में उद्घाटन भाषण देते हुए मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। मुझे विश्वास है कि यह संवाद नॉर्डिक देशों के साथ भारत के जुड़ाव को मजबूत करने में नए विचारों और विस्तारित क्षितिज के लिए उत्प्रेरक का काम करेगा।

इस दौरान राज्य मंत्री ने नॉर्डिक देशों के वरिष्ठ अधिकारियों, स्कॉलर्स और थिंक टैंक के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की। सिंह ने कहा कि वे आपसी हितों के क्षेत्रों में आइसलैंड के साथ संबंधों को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने के इच्छुक हैं। उन्होंने पहलगाम आतंकवादी हमले की आइसलैंड द्वारा की गई कड़ी निंदा के लिए भारत की ओर से सराहना भी व्यक्त की।

राज्य मंत्री ने रेक्जाविक स्थित भारतीय दूतावास का दौरा किया और ‘3टी’ पर हुई प्रगति की समीक्षा की। साथ ही द्विपक्षीय व्यापार, पर्यटन और तकनीकी सहयोग को और बढ़ावा देने के विचारों पर भी चर्चा की। विदेश मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, सिंह की यह यात्रा भारत-आइसलैंड संबंधों के साथ-साथ भारत और नॉर्डिक देशों के रणनीतिक और अनुसंधान समुदायों के बीच बातचीत को भी मजबूत करेगी।
(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

About Nagarik Satta

Check Also

यूपी में AI से बदलेगा बसों के संचालन का तरीका

30 करोड़ की परियोजना पर UPSRTC ने मांगी निविदा लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन …

एके शर्मा का कांग्रेस पर हमला, आपातकाल और 1984 हिंसा का किया जिक्र

गोरखपुर। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने गोरखपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *