Breaking News

उत्तर प्रदेश खेल प्रतिभाओं से समृद्ध राज्य है : सतीश महाना

  • योनेक्स सनराइज डॉ. अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने आज यहां आयोजित ‘योनेक्स सनराइज डॉ. अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग टूर्नामेंट 2025’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और सभी प्रतिभागियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

यह राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन प्रतियोगिता खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बड़ा मंच प्रदान करती है। देशभर से आए सैकड़ों वरिष्ठ खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में भाग ले रहे हैं। आयोजनकर्ताओं के अनुसार, टूर्नामेंट का उद्देश्य न केवल बैडमिंटन खेल को बढ़ावा देना है, बल्कि नई प्रतिभाओं को पहचान दिलाना और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना भी है।

शुभारंभ अवसर पर श्री महाना ने कहा कि उत्तर प्रदेश खेल प्रतिभाओं से समृद्ध राज्य है और बैडमिंटन के क्षेत्र में यहां की उपलब्धियां उल्लेखनीय रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इस प्रतियोगिता से कई नए सितारे उभरेंगे, जो भविष्य में भारत का गौरव बढ़ाएंगे। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने और अनुशासन व मेहनत को अपना मूल मंत्र बनाने की अपील भी की।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों, अधिकारियों और खेल से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। टूर्नामेंट के दौरान विभिन्न श्रेणियों में मुकाबले खेले जाएंगे और विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने भी आयोजन के प्रति उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता उनके लिए अनुभव और प्रगति का बड़ा अवसर है।

About Nagarik Satta

Check Also

प्रदेश में तोरिया के निःशुल्क मिनीकिट व रबी फसलों के बीजों की बुकिंग जारी

उत्तर प्रदेश के किसान ‘कृषक पोर्टल‘ पर कर सकते हैं बुकिंग अतिवृष्टि व बाढ़ से …

आउटसोर्स सेवाकर्मियों के लिए खुशखबरी मुख्यमंत्री ने किया आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपीकॉस पोर्टल, वेबसाइट और लोगो का किया अनावरण हर माह पांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *