Breaking News

झूठ और अफवाह की राजनीति कर रही समाजवादी पार्टी : भूपेन्द्र सिंह चौधरी

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने समाजवादी पार्टी और उसके मुखिया अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा और उसके नेता लगातार झूठ एवं अफवाह की राजनीति कर रहे हैं और जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। श्री चौधरी ने कहा कि अखिलेश यादव की राजनीति केवल किसी भी तरह सत्ता हासिल करने तक सीमित है। “उनके पास न तो ठोस मुद्दे हैं और न ही जनता के लिए कोई स्पष्ट योजना। बस आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूरी करना ही उनका लक्ष्य है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सपा शासनकाल में गो तस्करों और अवैध बूचड़खानों को संरक्षण मिला। उन्होंने कहा, आज जब योगी सरकार अवैध कसाइयों पर सख्ती कर रही है तो सपा को परेशानी हो रही है। मुस्लिम तुष्टिकरण के लिए सपा किसी भी हद तक जा सकती है। उन्होंने गोरखपुर के हालिया मामले का जिक्र करते हुए बताया कि प्रदेश सरकार ने 24 घंटे में कार्रवाई कर गो तस्कर को एनकाउंटर में गिरफ्तार किया।

भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि अखिलेश यादव अब सिर्फ ट्विटर और प्रेस बयानों तक सीमित रह गए हैं, जबकि भाजपा कार्यकर्ता गांव गांव जाकर जनता से सीधा संवाद कर सेवा और विकास का संदेश पहुँचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की पहचान परिवारवाद, जातिवाद और अपराधियों को संरक्षण देने की रही है। जो खुद गुंडों-माफियाओं की सरकार चलाते रहे, उन्हें विकास और सुशासन पर बोलने का कोई हक नहीं है। प्रदेश की जनता सपा का असली चेहरा देख चुकी है और 2027 में भी भाजपा को ही अभूतपूर्व समर्थन देगी।

About Nagarik Satta

Check Also

प्रदेश में तोरिया के निःशुल्क मिनीकिट व रबी फसलों के बीजों की बुकिंग जारी

उत्तर प्रदेश के किसान ‘कृषक पोर्टल‘ पर कर सकते हैं बुकिंग अतिवृष्टि व बाढ़ से …

आउटसोर्स सेवाकर्मियों के लिए खुशखबरी मुख्यमंत्री ने किया आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपीकॉस पोर्टल, वेबसाइट और लोगो का किया अनावरण हर माह पांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *