Breaking News

जनता के धन का समुचित उपयोग सुनिश्चित करना जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी : सतीश महाना

  • लोक लेखा समिति की बैठक में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया सम्बोधित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने गुरुवार को लोक लेखा समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि समिति में सभी अनुभवी विधायक शामिल हैं, जिनकी कार्यक्षमता का उपयोग जनता और लोकतंत्र की मजबूती के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था संविधान के प्रति जवाबदेही पर आधारित है और सरकार जनता के करों से संचालित होती है। ऐसे में करदाता, विशेषकर गरीब जनता के धन का सही उपयोग सुनिश्चित करना जनप्रतिनिधियों की सीधी जिम्मेदारी है।

  • वित्तीय अनुशासन से ही संभव है सुशासन

लोक लेखा समिति की उद्घाटन बैठक के दौरान श्री महाना ने कहा कि वैसे तो सभी समितियों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है, लेकिन लोक लेखा समिति का महत्व और अधिक है क्योंकि वित्तीय अनुशासन के बिना कोई भी कार्य संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता की आवाज समितियों के माध्यम से सुनी जाती है। इसलिए उनकी समस्याओं का समाधान एवं निस्तारण करना जनप्रतिनिधियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

  • नए और वरिष्ठ सदस्य मिलकर सशक्त करेंगे समिति

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हमें जनहित के विषयों पर गंभीर चर्चा करनी चाहिए। लोक लेखा समिति में जो सदस्य पहली बार शामिल हुए हैं, वे वरिष्ठ और अनुभवी सदस्यों से सीख लेकर समिति की कार्यप्रणाली को और अधिक सशक्त बनाएँ।

  • लोक लेखा समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष महबूब अली ने किया परस्वागत

लोक लेखा समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं वरिष्ठ विधायक महबूब अली ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महाना सदैव दलगत भावना से ऊपर उठकर नीतिगत स्तर पर कार्य करते हैं। इस बैठक को ऐतिहासिक क्षण बताते हुए उन्होंने विश्वास जताया कि आगे भी समिति को उनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा। साथ ही उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि सभी सदस्य बैठकों में पूरी तैयारी के साथ सहभागिता करें।

  • वरिष्ठ विधायकों ने व्यक्त किए विचार

वरिष्ठ विधायक ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि सभी विधायक अध्यक्ष से निरंतर सीखते रहते हैं। उन्होंने बताया कि विभिन्न विधानसभाओं में जाने पर उत्तर प्रदेश विधानसभा की गरिमा की चर्चा सर्वत्र देखने को मिलती है।

विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि जिस प्रकार महाना ने औद्योगिक विकास मंत्री के रूप में उल्लेखनीय बदलाव किए, उसी प्रकार विधानसभा अध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने विधानसभा और समितियों की गरिमा को नई दिशा प्रदान की है।

  • बैठक में व्यापक सहभागिता

लोक लेखा समिति की उद्घाटन बैठक में लगभग सभी सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप कुमार दुबे सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

About Nagarik Satta

Check Also

प्रदेश में तोरिया के निःशुल्क मिनीकिट व रबी फसलों के बीजों की बुकिंग जारी

उत्तर प्रदेश के किसान ‘कृषक पोर्टल‘ पर कर सकते हैं बुकिंग अतिवृष्टि व बाढ़ से …

आउटसोर्स सेवाकर्मियों के लिए खुशखबरी मुख्यमंत्री ने किया आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपीकॉस पोर्टल, वेबसाइट और लोगो का किया अनावरण हर माह पांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *