लखनऊ। ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में नए परीक्षा नियंत्रक के रूप में विकास ने कार्यभार संभाल लिया है। वह 2014 बैच के अधिकारी हैं और इससे पहले बलिया के जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में डिप्टी रजिस्ट्रार के पद पर कार्यरत थे। विकास ने मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में भी अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दी हैं। डॉ. भावना मिश्रा के लखनऊ विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार के पद पर स्थानांतरण के बाद, डॉ. महेश कुमार परीक्षा नियंत्रक का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। श्री विकास के आने से विश्वविद्यालय के परीक्षा संबंधी कार्यों में गति आने की उम्मीद है।
NAGARIK SATTA