-
डॉ रोशन जैकब के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग एलर्ट मोड पर
-
मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई: 36 जिलों में की सख्त जांच
लखनऊ, 30 सितम्बर। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ रोशन जैकब नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियो द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलो में मोबाईल प्रयोगशाला (FSW) द्वारा प्रमुख बाजारों में Testing and Awareness करते हुए मिलावट के प्रति लोगों को सतर्क किया गया।
29 व 30 सितम्बर को विशेष अभियान चलाकर मोबाईल प्रयोगशाला (FSW) द्वारा प्रदेश के 36 जनपदों में खाद्य पदार्थो जैसे पनीर, घी, खोया, खाद्य तेल एवं बेसन आदि की मोबाईल प्रयोगशाला (FSW) द्वारा मण्डियों, प्रमुख बाजारों में प्राथमिक जॉच की गयी। मानक के अनुरूप न पाये जाने पर नियमानुसार जब्तीकरण और नष्टीकरण की कार्यवाही की गयी।
विभागीय जानकारी के अनुसार दो दिवसीय अभियान मे 1688 निरीक्षण किये गये, 667 स्थानो पर छापेमारी की गयी और 779 नमूने संग्रहित किए गए। 157 कुंतल से अधिक मात्रा की खाद्य सामग्री जब्त की गई, जिसका अनुमानित मूल्य 20 लाख रुपए से अधिक बताया गया है। इसके अलावा 1170 किलोग्राम सामग्री नष्ट की गई है, जिसका अनुमानित मूल्य लगभग 2 लाख 40 हजार है। घी के 88,पनीर के 124, खोया के 67, खाद्य तेल के 137, बेसन के 147 अन्य पदार्थो के 216 नमूने संग्रहित किए गए।
डॉ रोशन जैकब ने खाद्य पदार्थो की टेस्टिंग करने मे विभागीय आधुनिकतम टेक्नालाजी का उपयोग करने व मिलावटखोरो के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने का निर्देश दिया है।
NAGARIK SATTA