Breaking News

महिला सशक्तिकरण व संस्कृति का संगम बनी ‘डांडिया इवनिंग’

  • गुजराती संगीत की लय पर गूंजा दीप पैलेस, मीनाक्षी साहू ने किया शुभारंभ

लखनऊ। श्रीजीसीपी बुटीक एन्ड सलोन के कुशल निर्देशन में ऐतिहासिक ‘डांडिया इवनिंग’ का भव्य आयोजन रविवार को कैंट रोड स्थित होटल दीप पैलेस में किया गया। इस उत्सव में बड़ी संख्या में कला और नृत्य प्रेमियों ने भाग लिया।

महिलाओं, युवतियाें ने क्विज कम्पटीशन, डांस प्रस्तुति, थम्बोला आदि में एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं और युवतियों ने पारंपरिक गुजराती संगीत की धुनों पर डांडिया और गरबा नृत्य कर समां बांध दिया। वातावरण आनंद और उत्साह से सराबोर हो गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीजीसीपी बुटीक की संस्थापक मीनाक्षी साहू द्वारा किया गया। कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए मीनाक्षी साहू ने कहा इस उत्सव के माध्यम से हम भारतीय संस्कृति और परंपराओं को संजोए रखने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही यह आयोजन महिलाओं को एक-दूसरे से जोड़ने और समाजसेवा की दिशा में एकजुट करने का भी माध्यम है। कार्यक्रम में प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिनमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। डांडिया उत्सव न केवल मनोरंजन का माध्यम बना, बल्कि महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक एकता का संदेश भी दे गया।

इस अवसर पर सोनम निगम, अनु, निधि, अंजू अग्रवाल, सुमन श्रीवास्तव, रजनी अरोरा, दीप्ती चोपड़ा, अंशु साहनी, डॉ अन्नपूर्णा, रेखा खरे, अर्चना शुक्ला, रोली आनन्द नगर, कालंदी, कीर्ति मेहरोत्रा, स्वाति तिवारी, कविता, अनुराधा केसरवानी, रिचा, कल्पना केसरवानी, मीना अग्रवाल, कीर्ति इंदिरा नगर, रीना मल्होत्रा, सुनीता श्रीवास्तव, शक्ति, अनुराधा, पूर्वी अग्रवाल, वंशिका, भावना गुप्ता, विपिन, कार्तिका, लक्ष्मी, रूचि, प्रीती, मीरा, अनुराधा जौली, रचना, इच्छा, अंजली, शुभी, मधु सहित कई कला नृत्य प्रेमी उपस्थित रहे।

About Nagarik Satta

Check Also

यूपी में AI से बदलेगा बसों के संचालन का तरीका

30 करोड़ की परियोजना पर UPSRTC ने मांगी निविदा लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन …

एके शर्मा का कांग्रेस पर हमला, आपातकाल और 1984 हिंसा का किया जिक्र

गोरखपुर। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने गोरखपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *