देवरिया। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत बालिकाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक अनोखी पहल करते हुए देवरिया में कक्षा 11 की छात्रा कुमारी शिवानी को एक दिन का DM बनाया गया।
डीएम दिव्या मित्तल ने पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में अध्ययनरत शिवानी को प्रतीकात्मक रूप से डीएम की कुर्सी पर बैठाया। पदभार ग्रहण करने के बाद शिवानी ने जनता दर्शन में उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके निस्तारण के निर्देश दिए।
इस अवसर पर डीएम दिव्या मित्तल ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य बेटियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और प्रशासनिक प्रणाली के प्रति समझ विकसित करना है। वहीं, शिवानी ने कहा कि यह उनके जीवन का यादगार अनुभव है, जिसने उन्हें समाज के लिए कुछ करने की प्रेरणा दी।
NAGARIK SATTA