Breaking News

भारत के ब्रांड एम्बेसडर हैं प्रवासी भारतीयः सतीश महाना

  • हंगरी में भारतीय समुदाय से मिले विधानसभा अध्यक्ष, कहा: ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की भावना से जुड़ें सब लोग

बुडापेस्ट। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने रविवार को बुडापेस्ट स्थित अमृता शेरगिल सांस्कृतिक केंद्र में हंगरी में रह रहे भारतीय समुदाय से भेंट की। इस अवसर पर भारत के राजदूत श्री अंशुमन गौर एवं काउंसिल के चेयरमैन भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान श्री महाना ने उत्तर प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने राज्य में औद्योगिक निवेश, आधारभूत संरचना, कानून व्यवस्था और पर्यटन के क्षेत्र में हुई अभूतपूर्व प्रगति की जानकारी दी। इस अवसर पर ‘उत्तर प्रदेश की प्रगति’ पर आधारित एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई, जिसे उपस्थित भारतीय समुदाय ने अत्यंत रुचि और गर्व के साथ देखा।

विधानसभा अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि “वसुधैव कुटुम्बकम” की भावना के अनुरूप हम सबको एक साथ आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा करने के बजाय सहयोग की भावना से कार्य करेंगे, तभी एक परिवार जैसा भाव समाज में स्थापित होगा। श्री महाना ने कहा कि भारतवंशी जहां भी हैं, वे अपनी मेहनत, ईमानदारी और परिश्रम से न केवल स्वयं का बल्कि देश का भी नाम रोशन करते हैं। पिछले आठ वर्षों में उत्तर प्रदेश की छवि में व्यापक सकारात्मक परिवर्तन आया है। इसी प्रकार वैश्विक स्तर पर भी भारत का सम्मान और प्रभाव निरंतर बढ़ा है। आज विश्वभर के देशों में भारतीय नागरिकों को आदर और सम्मान की दृष्टि से देखा जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि हंगरी में रह रहे भारतीय नागरिकों को इस देश के प्रति निष्ठा और प्रतिबद्धता रखनी चाहिए, साथ ही भारत, उसकी संस्कृति और विरासत से भी आत्मिक जुड़ाव बनाए रखना चाहिए। माननीय अध्यक्ष ने कहा कि विदेशों में रहने वाला भारतीय समुदाय वास्तव में भारत का “ब्रांड एम्बेसडर” है, जो अपने कर्म, संस्कृति और व्यवहार से भारत की पहचान को विश्व मंच पर और सशक्त बनाता है। अध्यक्ष श्री महाना ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज भारत का “ग्रोथ इंजन” बन चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक छवि में ऐतिहासिक बदलाव आया है और आज पूरी दुनिया भारत को नई दृष्टि से देख रही है। उन्होंने उपस्थित भारतीय समुदाय से आग्रह किया कि वे उत्तर प्रदेश के बदलते स्वरूप को जानें और राज्य के विकास की गाथा को विश्व तक पहुँचाने में सहयोग करें।

About Nagarik Satta

Check Also

समावेशी विकास का बड़ा उदाहरण, भारतीय डिजिटल मॉडलः जयशंकर

न्यूयॉर्क। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों (सीएचओजीएम 2026) के कार्यकारी सत्र में …

एमपी इंटर कॉलेज से भाजपा ने निकाली लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में उमड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *