Breaking News

औद्योगिक परियोजनाओं का निर्धारित समयसीमा में करे निस्तारण : दीपक कुमार

  • औद्योगिक विकास को गति देने के लिए आईआईडीसी की बैठक में हुई निवेश परियोजनाओं की समीक्षा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास को तेजी देने के उद्देश्य से अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त (आईआईडीसी) दीपक कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को इन्वेस्ट यूपी कार्यालय में उच्च स्तरीय स्टीयरिंग कमेटी की बैठक हुई। इस बैठक का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों के निवेश प्रस्तावों के समाधान और परियोजनाओं में आ रही बाधाओं को दूर करना था।

इस बैठक में इन्वेस्ट यूपी, विभिन्न विभागों और विकास प्राधिकरणों के वरिष्ठ अधिकारी, साथ ही संबंधित परियोजनाओं के निवेशक प्रत्यक्ष एवं वर्चुअल माध्यम से  शामिल हुए। बैठक के एजेंडे में यीडा, यूपीसिडा, वन, राजस्व, उच्च शिक्षा, आवास, गन्ना विकास एवं पर्यटन सहित विभिन्न विभागों से जुड़े 16 प्रस्तावों पर चर्चा की गई। अधिकांश मामलों में विभागों द्वारा समाधान प्रस्तुत किया गया। दीपक कुमार ने निर्देश दिया कि सभी विभाग निर्धारित समयसीमा के भीतर लंबित मामलों का निस्तारण सुनिश्चित करें।

उन्होंने निवेशकों और विभिन्न सरकारी विभागों के बीच एक संतुलित दृष्टिकोण अपनाने पर ज़ोर दिया। उन्होंने सलाह दी कि किसी भी विवाद का समाधान लंबी अदालती प्रक्रियाओं या मुकदमों के बजाय संवाद के माध्यम से सुनिश्चित किया जाना चाहिए। इस दौरान, शिक्षा, आतिथ्य, आवास और विनिर्माण जैसे प्रमुख क्षेत्रों की कुछ परियोजनाओं में हो रहे प्रक्रियागत विलंब पर विशेष रूप से विमर्श किया।

आईआईडीसी ने सभी ज़िलाधिकारियों (डीएम) और विभागाध्यक्षों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि वे अनुमोदन प्रक्रियाओं में तेज़ी लाएँ और निवेशकों को एक सहज, पारदर्शी और निवेशक-हितैषी अनुभव प्रदान करें। उन्होंने बल देते हुए कहा कि समयबद्ध स्वीकृतियाँ ही निवेश प्रस्तावों को ज़मीन पर उतार सकती हैं, जो माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के विजन को साकार करने की दिशा में निर्णायक साबित होंगी।

बैठक में इन्वेस्ट यूपी द्वारा राज्य के सिंगल-विंडो पोर्टल ‘निवेश मित्र’ के माध्यम से विभिन्न निवेश परियोजनाओं की रियल-टाइम प्रगति भी प्रदर्शित की गई।

बैठक में प्रमुख सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स अनुराग यादव, इन्वेस्ट यूपी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी, विजय किरण आनंद व अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी शशांक चौधरी, विशेष सचिव पर्यटन, ईशा प्रिया और एलडीए के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार सहित, आवास, पर्यटन, यूपीईडा, विभिन्न औद्योगिक प्राधिकरणों और जनपद प्रशासन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

About Nagarik Satta

Check Also

समावेशी विकास का बड़ा उदाहरण, भारतीय डिजिटल मॉडलः जयशंकर

न्यूयॉर्क। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों (सीएचओजीएम 2026) के कार्यकारी सत्र में …

एमपी इंटर कॉलेज से भाजपा ने निकाली लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में उमड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *