Breaking News

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत बीएचयू में राज्य स्तरीय सेमिनार का हुआ आयोजन

  • मंत्री नितिन अग्रवाल ने युवाओं से नशे के विरुद्ध एकजुट होने की अपील की

लखनऊ। मद्यनिषेध विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आज  काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी के शताब्दी प्रेक्षागृह, कृषि विज्ञान संस्थान में राज्य स्तरीय सेमिनार एवं विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम छात्र अधिष्ठाता, छात्र कल्याण संकाय, बीएचयू के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसका उद्देश्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति युवाओं में जागरूकता बढ़ाना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नितिन अग्रवाल मंत्री, आबकारी एवं मद्यनिषेध विभाग, उत्तर प्रदेश ने सहभागिता की, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो० अजीत कुमार चतुर्वेदी ने की। इस अवसर पर मंत्री श्री अग्रवाल एवं अतिथियों ने मद्यनिषेध प्रदर्शनी का उद्घाटन किया, प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मंत्री नितिन अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान को एक जनआंदोलन के रूप में गति देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस कार्य में शासन-प्रशासन के प्रयासों के साथ हर नागरिक की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने ने प्रधानमंत्री के विकसित भारत विजन 2047 के अनुरूप नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सभी को संकल्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया।

कुलपति प्रो० अजीत कुमार चतुर्वेदी ने युवाओं में मादक पदार्थों के दुरुपयोग की रोकथाम और जागरूकता में विश्वविद्यालयों की भूमिका पर बल दिया।

कार्यक्रम के अंत में मद्यनिषेध विभाग द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मंत्री ने पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

About Nagarik Satta

Check Also

समावेशी विकास का बड़ा उदाहरण, भारतीय डिजिटल मॉडलः जयशंकर

न्यूयॉर्क। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों (सीएचओजीएम 2026) के कार्यकारी सत्र में …

एमपी इंटर कॉलेज से भाजपा ने निकाली लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में उमड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *