लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने धनतेरस, छोटी दीपावली, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाईदूज के शुभ अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
अपने बधाई संदेश में राज्यपाल ने कहा कि दीपों का यह पाँच दिवसीय उत्सव केवल प्रकाश का पर्व नहीं, बल्कि अंधकार से प्रकाश, असत्य से सत्य तथा नकारात्मकता से सकारात्मकता की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा भी देता है। यह पर्व समाज में स्नेह, एकता और सहयोग की भावना को सुदृढ़ करता है। उन्होंने कहा कि पर्वों की सार्थकता तभी है जब हम इन खुशियों को जरूरतमंदों एवं वंचितों के साथ भी साझा करें।
राज्यपाल ने अपील की है कि इस पर्व को सुरक्षित, स्वच्छ एवं पर्यावरण के अनुकूल ढंग से मनाएँ। उन्होंने कामना की कि यह पावन पर्व समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में प्रकाश, प्रगति, समृद्धि और पारस्परिक सौहार्द का नव आलोक लेकर आए।
NAGARIK SATTA