Breaking News

‘ग्रीन दीवाली’ का अलख जगाया सिटी इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने

लखनऊ, 18 अक्टूबर। सिटी इण्टरनेशनल स्कूल, मानस सिटी कैम्पस के छात्रों ने दीपावली के पावन अवसर पर आज ‘ग्रीन दिवाली रैली’ निकालकर जनमानस में ‘ग्र्रीन दीवाली’ मनाने का अभूतपूर्व उत्साह जगाया, जिससे कि पटाखों के शोर और प्रदूषण के बजाय खुशियों व आनन्द का प्रकाश सर्वसमाज में प्रवाहित कर शुभ दीपावली की भावना का चरितार्थ किया जा सके। इस रैली के माध्यम से सिटी इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने भावी पीढ़ी को न सिर्फ हानिकारक पटाखों व प्रदूषण से बचने का आह्वान किया अपितु अधिक से अधिक पौधारोपण व स्वच्छ पर्यावरण का अभूतपूर्व अलख जगाया।

इस रैली में सी.आई.एस. छात्रों ने ‘आइए दिवाली मनाएं आशा के बीज बोकर और आनंद का प्रकाश फैलाकर, न कि पटाखों के शोर से’ के संदेश के साथ नारे लगाकर और प्रदूषण मुक्त उत्सव का संदेश फैलाया। उन्होंने घर घर जाकर अभियान भी चलाया और निवासियों को पौधारोपण के लिए प्रेरित करने तथा पर्यावरण को हरा-भरा बनाने हेतु बीज के पैकेट वितरित किए। इसके अलावा, जहाँ एक ओर सी.आई.एस. छात्रों ने पौधारोपण अभियान, पोस्टर बनाने और जागरूकता गतिविधियों में सक्रिय भाग लिया तो वहीं दूसरी ओर शिक्षकों ने भी परिवारों को दीयों से रोशनी करने, पर्यावरण मित्र सजावट का उपयोग करने और पटाखों से बचने जैसे सतत् उपाय अपनाने के लिए प्रेरित किया।

सिटी इण्टरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या सविता माखिजा ने बताया कि यह पहल विद्यालय के हर क्षेत्र में उत्कृष्टता के दृष्टिकोण के अनुरूप है, जो न केवल शैक्षिक विकास बल्कि छात्रों में सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारी को भी प्रोत्साहित करता है। सिटी इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंध निदेशक राबर्ट गाँधी ने सी.आई.एस. छात्रों की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि वास्तविक शिक्षा कक्षाओं की चारदीवारी से कहीं आगे है। यह एक ऐसी पीढ़ी तैयार करने के बारे में है, जो करुणा, जिम्मेदारी और प्रति के साथ सामंजस्य को महत्व देती है। उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार के प्रयास विद्यालय की उस सतत् प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं जिसके तहत वह पर्यावरण के प्रति जागरूक वैश्विक नागरिकों को तैयार कर रहा है, जो एक उज्जवल और हरित भविष्य का नेतृत्व करेंगे।

About Nagarik Satta

Check Also

समावेशी विकास का बड़ा उदाहरण, भारतीय डिजिटल मॉडलः जयशंकर

न्यूयॉर्क। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों (सीएचओजीएम 2026) के कार्यकारी सत्र में …

एमपी इंटर कॉलेज से भाजपा ने निकाली लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में उमड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *