Breaking News

लोक सभा अध्यक्ष ने देशवासियों को दीपावली की बधाई दी

नई दिल्ली। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दीपावली की पूर्व पर देशवासियों को बधाई दी। अपने संदेश में श्री बिरला ने कहा कि “सभी को दीपों के महापर्व दीपावली की हार्दिक मंगलकामनाएँ। साथ ही आने वाले त्योहार गोवर्धन पूजा और भाई दूज की भी अनंत शुभकामनाएँ।

दीपावली का त्योहार हमारी संस्कृति और परंपराओं की आत्मा है। यह केवल दीप जलाने और उत्सव मनाने का अवसर ही नहीं, बल्कि अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और निराशा पर आशा की विजय का संदेश है।

भगवान श्रीराम ने अपने मूल्यों, मर्यादाओं और धर्म के मार्ग पर चलकर जो आदर्श स्थापित किए, वे हमें जीवन में प्रेरणा देते हैं कि हम भी सत्य, कर्तव्य और सद्भावना का पालन करें। दीपावली का पर्व केवल खुशियाँ मनाने का ही नहीं, बल्कि खुशहाली बाँटने का भी अवसर है। हमे दूसरों के जीवन में भी उजियारा फैलाने का प्रयास करना चाहिए।

आइए, इस पावन पर्व पर हम सब संकल्प लें कि समाज में एकता, भाईचारा, आपसी विश्वास और समानता को मजबूत करेंगे। हमारे किसान और श्रमिक सशक्त बनें, व्यापारी वर्ग प्रगति करे, हमारे युवा ऊर्जावान और आत्मनिर्भर बनें, और हमारा राष्ट्र निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर रहे।

माँ लक्ष्मी आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि का प्रकाश भरें, माँ सरस्वती ज्ञान और विद्या का आशीर्वाद दें और भगवान गणेश हर कार्य में विघ्न विनाशक बनकर कल्याण का मार्ग प्रशस्त करें।

आप सभी को दीपावली की ढेरों शुभकामनाएँ। ‘जय सियाराम’

About Nagarik Satta

Check Also

समावेशी विकास का बड़ा उदाहरण, भारतीय डिजिटल मॉडलः जयशंकर

न्यूयॉर्क। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों (सीएचओजीएम 2026) के कार्यकारी सत्र में …

एमपी इंटर कॉलेज से भाजपा ने निकाली लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में उमड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *