Breaking News

एसीएस परिवहन ने निगम के कार्यों व परियोजनाओं का किया निरीक्षण

  • अधिकारियों से परियोजनाओं की प्रगति, कार्यशैली और आने वाली योजनाओं पर विस्तृत जानकारी ली

लखनऊ, 24 अक्टूबर। अपर मुख्य सचिव परिवहन अर्चना अग्रवाल ने शुक्रवार को परिवहन निगम के विभिन्न कार्यों और परियोजनाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निगम के अधिकारियों से परियोजनाओं की प्रगति, कार्यशैली और आने वाली योजनाओं पर विस्तृत जानकारी ली।

उन्होंने परिवहन निगम मुख्यालय पर स्थापित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया एवं बसों की लोकेशन ओवर स्पीड इत्यादि की ट्रैकिंग कैसे की जाती है कि जानकारी ली। साथ ही उन्होंने एसओएस पैनिक बटन और कस्टमर केयर रूम का भी निरीक्षण किया और लोगों को दी जा रही सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

अपर मुख्य सचिव ने पीपीपी मॉडल पर बन रहे अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस बस स्टेशनों के बारे में भी जानकारी ली और अधिकारियों को निगम के सभी कार्य समयबद्ध और गुणवत्ता के मानकों के अनुरूप करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही, उन्होंने परिवहन निगम की नीतियों और कार्यप्रणालियों में सुधार के लिए भी जरूरी निर्देश दिए।

एसीएस परिवहन ने सभी प्रमुख परियोजनाओं की स्थिति की समीक्षा की और उनके समय पर पूर्ण होने की आवश्यकता पर जोर दिया। यात्रियों की सुविधा के लिए वाहनों की स्थिति, स्टेशन की साफ सफाई और समय पर संचालन की समीक्षा की। परिवहन निगम द्वारा भविष्य में लागू की जाने वाली तकनीकी नवाचारों पर भी चर्चा की ,जिससे संचालन में सुधार होगा और यात्रियों को बेहतर अनुभव मिलेगा।
अपर मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के परिवहन सेवाओं को आधुनिक और यात्रियों के लिए आरामदायक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

बैठक के दौरान प्रबंध निदेशक प्रभु एन सिंह अपर प्रबंध निदेशक राम सिंह वर्मा, वित्त नियंत्रक अजय जौहरी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

About Nagarik Satta

Check Also

यूपी में AI से बदलेगा बसों के संचालन का तरीका

30 करोड़ की परियोजना पर UPSRTC ने मांगी निविदा लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन …

एके शर्मा का कांग्रेस पर हमला, आपातकाल और 1984 हिंसा का किया जिक्र

गोरखपुर। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने गोरखपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *