Breaking News

योगी ने बगहा से राम सिंह, राम नगर से नंद किशोर रामजी के लिए मांगा वोट

  • अब बिहार में भी यूपी की तरह माफिया राज समाप्त होगा, जो खानदानी माफिया हैं, उनकी उलटी गिनती शुरू हो चुकी है

सीतामढ़ी/पश्चिमी चंपारण। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार में ताबड़तोड़ रैली निरंतर जारी है। गुरुवार को उन्होंने पहली रैली में परिहार से भाजपा प्रत्याशी गायत्री देवी और सुरसंड से जदयू प्रत्याशी नागेंद्र राउत के पक्ष में वोट मांगा। दूसरी रैली में पूर्व उप मुख्यमंत्री व बेतिया से भाजपा उम्मीदवार रेणु देवी के लिए की कमल खिलाने तथा तीसरी रैली में बगहा से राम सिंह, राम नगर से नंद किशोर रामजी को जिताने की अपील की। सीएम ने राजद व कांग्रेस पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने भारत को बदला है। जो काम कांग्रेस 65-70 वर्ष में नहीं कर पाई, मोदी जी ने 11 वर्ष में कर दिया। 46 करोड़ बैंक अकाउंट खोल दिए गए, जिससे गरीबों, महिलाओं व लाभार्थियों का पैसा सीधे अकाउंट में जाता है। पीएम ने कांग्रेस व राजद की दलाली को रोक दिया है, इसलिए यह लोग मोदी जी को गाली देते हैं। उन्होंने कहा कि आज हो रहे मतदान के रूझान बता रहे हैं कि 14 नवंबर को फिर एनडीए सरकार का नारा बुलंद होगा।

  • बिहार की जनता अब ठगी के मायाजाल में नहीं फंसेगी

सीएम योगी ने सीतामढ़ी में कहाकि जिन लोगों ने भगवान श्रीराम और मां जानकी पर सवाल उठाए, उन्हें सबक सिखाना है, क्योंकि जो राम का नहीं है, वह हमारे किसी काम का नहीं है। उन्होंने कहा कि परिहार-गोरखपुर के बीच आस्था और संस्कार का गहरा रिश्ता है। यहाँ के लोग गोरखनाथ बाबा को खिचड़ी चढ़ाने आते हैं, गोरखपुर के बाजारों में यहीं के लोगों की पहचान है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी व सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में भारत-बिहार की तस्वीर और तकदीर बदली है, वहीं राजद-कांग्रेस ने बिहार को भ्रष्टाचार और अराजकता में झोंक दिया था। बिहार की जनता अब ठगी के मायाजाल में नहीं फंसेगी। सीएम योगी ने कहा कि अब बिहार में भी यूपी की तरह माफिया राज समाप्त होगा। जो खानदानी माफिया हैं, उनकी उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। जैसे उत्तर प्रदेश में माफिया पस्त हुआ, वैसे ही बिहार में भी एनडीए की सरकार बनते ही माफिया का अंत निश्चित है।

  • योगी ने चेताया- माफिया को जब भी सत्ता का स्वाद चखाओ तो कीमत चुकाओगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दूसरी रैली में कहाकि राजद काल में इंजीनियर, डॉक्टर, बच्चे, व्यापारियों के साथ ही सड़क, पुल का भी अपहरण हो जाता था। पेशेवर माफिया व अपराधी इनके शागिर्द थे। यूपी में माफिया को अब बुलडोजर से रौंद दिया गया है। सीएम ने मतदाताओं को चेताया कि माफिया व अपराधियों को सत्ता का स्वाद नहीं चखने देना चाहिए। जब भी इन्हें सत्ता का स्वाद चखाओगे तो कीमत चुकाओगे। सीएम योगी ने कहाकि राजद के समय बिजली नहीं आती थी, जबकि अब तीन करोड़ लोगों के घर में बिजली कनेक्शन दिए गए। बिजली तो एनडीए ही देगी। यह लोग लालटेन दिखाकर बंद कर देते थे, फिर रात में डकैती डालते थे। कांग्रेस, राजद व सपा वाले जाति के नाम पर बांटने का कार्य कर रहे हैं। सीएम ने मतदाताओं को आगाह किया कि बंटे थे तो कटे थे। बंटना नहीं है, एकजुट होकर कांग्रेस-राजद के माफियाराज व जंगलराज का मुंहतोड़ जवाब देना है। अंग्रेजों की विरासत के अनुसार कांग्रेस ने किसानों को भूखमरी की ओर ढकेला तो राजद ने उनका शोषण किया। इन लोगों ने समृद्ध बिहार बनने के सपनों को जंगलराज में बदलकर नौजवानों, नागरिकों के सामने पहचान का संकट खड़ा किया।

  • पशुओं का चारा खाने वालों और जमीन कब्जाने वालों से रहें सावधान

सीएम योगी ने तीसरी रैली में कहा कि महागठबंधन झूठ का पुलिंदा है। ये वही लोग हैं जो गरीबों की जमीन पर कब्जा करते थे, पशुओं का चारा खा जाते थे और नौजवानों की नौकरी में सेंध लगाते थे। कांग्रेस और राजद की नीतियों ने बिहार की गौरवशाली पहचान को कलंकित किया है। इनके शासन में बिहार ‘जंगलराज’ में तब्दील हो गया था। लूट, हत्या, अपहरण उद्योग बन गया था। राजद के 15 साल के शासन में 30,000 से अधिक अपहरण हुए, लेकिन 2005 में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनने के बाद बिहार ने सुशासन की राह पकड़ी। बिहार में आज विकास की सभी योजनाएं हैं। एनडीए सरकार ने ‘लखपति दीदी’ बनाकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है। सीएम ने अयोध्या में बने राम मंदिर, राम दरबार, जटायु, गिलहरी, महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, मां शबरी के नाम पर बने रसोई और निषादराज के नाम पर बने रैनबसेरे का जिक्र करते हुए कहा कि यह कृतज्ञता ज्ञापित करने की संस्कृति है। कांग्रेस व राजद कृतज्ञता ज्ञापित करना नहीं सिखा सकती। उन्होंने कहा कि “लखनऊ में सरकारी जमीन पर एक माफिया की करोड़ों की हवेली बनी थी। हमने बुलडोजर चलवाया, जमीन खाली कराई और वहां गरीबों के लिए बहुमंजिला आवास बनाकर कल ही 72 परिवारों को चाबी सौंपी है।

About Nagarik Satta

Check Also

यूपी में AI से बदलेगा बसों के संचालन का तरीका

30 करोड़ की परियोजना पर UPSRTC ने मांगी निविदा लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन …

एके शर्मा का कांग्रेस पर हमला, आपातकाल और 1984 हिंसा का किया जिक्र

गोरखपुर। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने गोरखपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *