Breaking News

यूपीएसआरटीसी वारियर्स ने केवीजीएन को 120 रनों से दी करारी शिकस्त

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के बीच आयोजित अनौपचारिक क्रिकेट टूर्नामेंट में यूपीएसआरटीसी वारियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए केवीजीएन को 120 रनों से हराकर एक बड़ी जीत दर्ज की।

मैच में यूपीएसआरटीसी वारियर्स के कप्तान अमरनाथ सहाय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 220 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाजी में

  • सचिन ने 35 गेंदों पर ताबड़तोड़ 66 रन,

  • तेज प्रताप ने 19 गेंदों में 45 रन,

  • कप्तान अमरनाथ सहाय ने 15 गेंदों पर 25 रन,

  • उपकप्तान अबू तय्यब ने 28 गेंदों पर 23 रन का योगदान दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी केवीजीएन की टीम वारियर्स के सधे हुए गेंदबाजी आक्रमण के सामने टिक नहीं सकी और मात्र 14.5 ओवरों में 120 रन पर ढेर हो गई।

गेंदबाजी में यूपीएसआरटीसी वारियर्स की ओर से

  • अंकित तेवतिया ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 2.5 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट,

  • सचिन कुमार ने 3 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट,

  • तेज प्रताप ने 3 ओवर में 18 रन देकर 1 विकेट,

  • विकास दुबे ने 3 ओवर में 25 रन देकर 1 विकेट,

  • गुरमीत सिंह ने 2 ओवर में 27 रन दिए।

टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर तेज प्रताप को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज तथा सचिन कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

यूपीएसआरटीसी वारियर्स की यह दमदार जीत टीम की बेहतरीन सामंजस्य, संतुलित बल्लेबाजी और सटीक गेंदबाजी का शानदार

About Nagarik Satta

Check Also

यूपी में AI से बदलेगा बसों के संचालन का तरीका

30 करोड़ की परियोजना पर UPSRTC ने मांगी निविदा लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन …

एके शर्मा का कांग्रेस पर हमला, आपातकाल और 1984 हिंसा का किया जिक्र

गोरखपुर। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने गोरखपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *