लखनऊ। शनिवार को आयोजित AIR WARRIOR SEASON-1 के अनौपचारिक टूर्नामेंट में UPSRTC WARRIORS ने शानदार प्रदर्शन करते हुए STORM BREAKERS-XI को 6 विकेट से मात दी। कप्तान गौरव वर्मा और उपकप्तान अबू तय्यब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया, जो टीम के लिए रणनीतिक रूप से बेहद सफल रहा।
STORM BREAKERS-XI ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 153 रन बनाए। UPSRTC WARRIORS की ओर से गेंदबाजों ने उम्दा प्रदर्शन किया—
- तेज प्रताप: 4 ओवर, 20 रन, 1 विकेट
- गुरमीत सिंह: 2 ओवर, 18 रन
- जावेद अख्तर: 4 ओवर, 17 रन
- विकास दुबे: 3 ओवर, 28 रन, 1 विकेट
लक्ष्य का पीछा करने उतरी UPSRTC WARRIORS की टीम ने आक्रामक शुरुआत करते हुए मात्र 13.5 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
टीम के स्टार बल्लेबाज अमित ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 11 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 84 रन ठोके। वहीं विकास दुबे ने भी 28 गेंदों पर 5 चौके और 2 छक्कों के साथ 42 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।
मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए—
- विकास दुबे को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज
- अमित को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विजय के बाद UPSRTC WARRIORS के खिलाड़ियों ने आगामी वार्षिक INTER ZONAL व INTER DEPOS विभागीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने को लेकर गहरी उत्सुकता व्यक्त की। टीम का यह दमदार प्रदर्शन आगामी मुकाबलों के लिए उत्साह और आत्मविश्वास को कई गुना बढ़ाता है।
NAGARIK SATTA