Breaking News

मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर ट्रेड शो में इन्वेस्ट यूपी पैवेलियन का किया दौरा

  • गीडा स्थापना दिवस पर आकर्षण का केंद्र बना इन्वेस्ट यूपी स्टॉल

गोरखपुर, 29 नवम्बर। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गिडा) के 36वें स्थापना दिवस पर आयोजित गोरखपुर ट्रेड शो में इन्वेस्ट यूपी पैवेलियन सबसे प्रमुख आकर्षण के रूप में उभरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्टॉल का दौरा कर प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री राकेश सचान एवं औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

इन्वेस्ट यूपी के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को राज्य की बीआरएपी में ‘टॉप अचीवर’ श्रेणी, निवेशकों की सुविधा हेतु उद्यमी मित्रों की भूमिका तथा निवेश मित्र 3.0 की आगामी विशेषताओं के संबंध में जानकारी दी।

150 वर्ग मीटर में विस्तारित इन्वेस्ट यूपी पैवेलियन इस आयोजन का सबसे बड़ा इंस्टॉलेशन रहा और नीति-निर्माताओं, निवेशकों, उद्योगपतियों तथा युवाओं के लिए केंद्र बिंदु रहा। अतिथियों को राज्य के विस्तृत होते निवेश पारिस्थितिकी तंत्र तथा औद्योगिक विकास को तीव्र गति देने हेतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रहे सुधारों की जानकारी दी गई।

पैवेलियन में उत्तर प्रदेश के सुदृढ़ होते औद्योगिक परिदृश्य को प्रमुख नीतिगत ढाँचों के विस्तृत प्रदर्शन के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। उत्तर प्रदेश औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति 2022 को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया, जिसमें पूंजी सब्सिडी, एसजीएसटी प्रतिपूर्ति, लैण्ड एग्रीगेशन सपोर्ट तथा निर्यात प्रोत्साहन बूस्टर जैसी सुविधाओं को रेखांकित किया गया।

उत्तर प्रदेश सेमीकंडक्टर नीति 2024 ने विशेष रुचि आकर्षित की जिसमें ब्याज सब्सिडी, भू-सहयोग, इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी तथा अनुसंधान एवं विकास प्रतिपूर्ति जैसी सुविधाएँ सम्मिलित हैं, जो राज्य को सेमीकंडक्टर विनिर्माण केंद्र बनाने की दिशा में प्रतिबद्धता दर्शाती हैं।

एक विशेष सेगमेंट में उत्तर प्रदेश को ‘ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (जीसीसी) का गेट-वे’ के रूप में प्रस्तुत किया गया। इसमें जीसीसी विकास हॉटस्पॉट्स का विजन मानचित्र प्रदर्शित किया गया। नोएडा को ग्लोबल जीसीसी हब के रूप में तथा लखनऊ को उभरते हुए मिड-टियर सेंटर के रूप में दर्शाया गया। मेरठ, आगरा, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर और प्रयागराज को सैटेलाइट एवं आउटसोर्सिंग गंतव्य के रूप में रेखांकित किया गया। क्यूआर-सक्षम पैनलों के माध्यम से आगंतुकों को जीसीसी नीति एवं अवसरों तक त्वरित पहुँच उपलब्ध कराई गई।

पैवेलियन में रक्षा एवं एयरोस्पेस, लॉजिस्टिक्स, नवीकरणीय ऊर्जा, स्टार्टअप्स, आईटी एवं आईटीईएस, इलेक्ट्रिक वाहन, हैंडलूम एवं वस्त्र, कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र, औषधि उद्योग, शिक्षा एवं कौशल विकास तथा इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण जैसे प्रमुख सनराइज इंडस्ट्रीज की क्षेत्रवार जानकारी भी प्रदर्शित की गई जो राज्य में निवेश के व्यापक अवसरों को रेखांकित करती है।

पूरे दिन उद्यमियों, निवेशकों एवं आगंतुकों ने इन्वेस्ट यूपी अधिकारियों के साथ संवाद कर विभिन्न क्षेत्रों में अवसरों, नीतिगत लाभों एवं परियोजना संभावनाओं की जानकारी प्राप्त की। आगंतुकों ने निवेश मित्र सिंगल-विंडो सिस्टम के संबंध में भी जानकारी ली।

About Nagarik Satta

Check Also

शानदार प्रदर्शन करते हुए बीपीएड की टीमों ने जीती वॉलीबॉल ट्रॉफी

लखनऊ। क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज, लखनऊ के वॉलीबॉल मैदान में आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट के …

डबल इंजन सरकार में गरीबों और महिलाओं के जीवन में आ रहा सकारात्मक बदलाव: एके शर्मा

मंत्री एके शर्मा ने उज्ज्वला योजना महिलाओं के स्वास्थ्य व सम्मान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *