Breaking News

वक्फ सम्पत्तियों के डिजिटाइजेशन की समय सीमा बढ़ाने के लिए राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

लखनऊ। सेव वक्फ इण्डिया मिशन के वाइस प्रेसिडेंट सैयद रिज़वान मुस्तफा ने राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री, गृह मंत्री, अल्पसंख्यक मंत्री, सभी केंद्रीय मंत्री, सांसद, राज्यसभा सदस्य एवं सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को एक मार्मिक पत्र भेजकर, देशभर में वक्फ संपत्तियों के डिजिटल रजिस्ट्रेशन के लिए शुरू किया गया उम्मीद पोर्टल लगातार सर्वर बंद रहने, अत्यधिक धीमी गति और तकनीकी त्रुटियों के कारण गंभीर समस्याओं का सामना करने व रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बाधित होने से लाखों वक्फ संपत्तियों पर संकट और अवैध कब्ज़े की आशंका पर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

सैयद रिज़वान मुस्तफा ने कहा कि “वक्फ संपत्तियाँ अल्लाह की अमानत हैं। उनकी सुरक्षा केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं बल्कि सामाजिक न्याय, धार्मिक पहचान और इंसानियत की जिम्मेदारी है। सरकार से तुरंत हस्तक्षेप की उम्मीद है।

  • सैयद रिजवान ने मुख्य मांगों से सम्बन्धित पांच सुत्रीय ज्ञापन पत्रक राष्ट्रपति को भेजा है

🔹 रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि कम से कम 6 माह बढ़ाई जाए
🔹 पोर्टल की तकनीकी खामियाँ दूर करने हेतु विशेषज्ञ समिति का गठन
🔹 सर्वर क्षमता बढ़ाकर इसे 24×7 पूर्णतः सुचारू किया जाए
🔹 सुधार प्रक्रिया में उलेमा, विधि विशेषज्ञ और वक्फ विशेषज्ञों को शामिल किया जाए
🔹 प्रत्येक राज्य में हेल्पडेस्क स्थापित किया जाए

 

About Nagarik Satta

Check Also

शानदार प्रदर्शन करते हुए बीपीएड की टीमों ने जीती वॉलीबॉल ट्रॉफी

लखनऊ। क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज, लखनऊ के वॉलीबॉल मैदान में आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट के …

डबल इंजन सरकार में गरीबों और महिलाओं के जीवन में आ रहा सकारात्मक बदलाव: एके शर्मा

मंत्री एके शर्मा ने उज्ज्वला योजना महिलाओं के स्वास्थ्य व सम्मान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *