Breaking News

जियामऊ रैन बसेरे पहुंचे डिप्टी सीएम, किया निरीक्षण

लखनऊ। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने गुरुवार को जियामऊ स्थित रैन बसेरे का निरीक्षण किया। रैन बसेरे में रहने वाले लोगों से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की और रैन बसेरा प्रबंधन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

डिप्टी सीएम ने बताया कि लखनऊ में 25 स्थाई रैन बसेरे एवं 41 अस्थाई रैन बसेरे हैं। इन रैन बसेरों में लगभग 3000 से अधिक लोग रहते हैं। यहां रहने वाले लोगों के भोजन, अलाव एवं आवश्यकता के अन्य सामान की व्यवस्था सरकार द्वारा कराई जा रही है। यहां रहने वाले लोगों का नियमित चिकित्सकीय परीक्षण, दवाओं एवं फागिंग भी कराई जा रही है। डिप्टी सीएम ने जियामऊ के रैन बसेरे में रहने वाले लोगों से विस्तार से बातचीत करते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

About Nagarik Satta

Check Also

समावेशी विकास का बड़ा उदाहरण, भारतीय डिजिटल मॉडलः जयशंकर

न्यूयॉर्क। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों (सीएचओजीएम 2026) के कार्यकारी सत्र में …

एमपी इंटर कॉलेज से भाजपा ने निकाली लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में उमड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *