-
“सरस्वती सुनीता सेवा पुरस्कार” की घोषणा
लखनऊ। श्री गोविंद पब्लिक स्कूल, अनोरा अमौसी, लखनऊ में आयोजित वार्षिक समारोह हर्षोल्लास एवं सांस्कृतिक विविधता के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में लल्लन सिंह यादव, अध्यक्ष हंसखेड़ा व्यापार मंडल, अर्जुन द्विवेदी, उत्तर प्रदेश प्रमुख गुजराती न्यूज सर्विस (राज मुख्यालय से मान्यता प्राप्त पत्रकार), जशोदा नंदन दुबे तथा शिव ओम बाजपेई प्रबंधक एस एन एजुकेशनल हाई स्कूल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि जशोदा नंदन दुबे द्वारा विद्यार्थियों की मेधा और परिश्रम को सम्मानित करने हेतु विद्यालय में “सरस्वती सुनीता सेवा पुरस्कार” की शुरुआत की गई। इसके अंतर्गत कक्षा 12 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र/छात्रा को 5100 तथा कक्षा 10 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्रा को 2100 की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। वहीं, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लल्लन सिंह यादव ने अपनी ओर से विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन हेतु उपहार वितरित किए एवं बच्चों के लिए विशेष व्यवस्थाएँ भी कीं। विद्यालय के प्रबंधक लक्ष्मीकांत तिवारी एवं सह-प्रबंधक बबीता तिवारी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी परिवेश के बच्चों को समान अवसर प्रदान कर उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना है।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, इसके पश्चात स्वागत गीत एवं गणेश वंदना प्रस्तुत की गई। बच्चों द्वारा प्रस्तुत राजस्थानी स्वागत गीत “चले जैसे हवाएं” “टुकुर-टुकुर” “चक धूम धूम”, तारक मेहता का उल्टा चश्मा पर आधारित प्रस्तुति, कव्वाली स्टेप, बिहारी लोकगीत, “जीवन के दिन छोटे सही”, नारी सम्मान पर प्रेरक भाषण तथा राजस्थानी रंगमंच ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन विद्यालय की प्रधानाचार्य वंदना मिश्रा के मार्गदर्शन में दिनेश विश्वकर्मा एवं वीरेंद्र यादव द्वारा किया गया। विद्यार्थियों को कार्यक्रम के लिए तैयार करने में शिक्षिकाओं रुखसार, रीता यादव, मुस्कान, सविता यादव, आकांक्षा कश्यप, सानू, पिंकी तिवारी, अनुपम पटेल, बलकेश प्रजापति, सबिया, फातिमा के साथ-साथ महिमा गौतम, शालिनी पांडे एवं कैसर जहाँ का भी सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में केपी तिवारी, अवनीश वर्मा, आरची गुप्ता, पवन वर्मा, आकाश वर्मा, संजय सिंह, रजिया एवं उर्मिला का विशेष सहयोग रहा।
NAGARIK SATTA