Breaking News

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया साहित्यिक कृति ‘वातायनी’ का लोकार्पण

लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने वरिष्ठ साहित्यकार पद्मकांत शर्मा ‘प्रभात’ द्वारा संपादित साहित्यिक कृति ‘वातायनी’ (सफरनामा) का लोकार्पण राजभवन, लखनऊ में किया। यह पुस्तक कवयित्री एवं लेखिका डॉ. छाया त्यागी की साहित्यिक सृजन यात्रा पर केंद्रित है, जिसमें विभिन्न विधाओं की रचनाओं को संकलित किया गया है।

कार्यक्रम के दौरान संपादक पद्मकांत शर्मा ‘प्रभात’ ने कृति के उद्देश्य और उसकी साहित्यिक विशेषताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि ‘वातायनी’ डॉ. छाया त्यागी के व्यक्तित्व, विचार-जगत और रचनात्मक यात्रा का समग्र दस्तावेज है।

पुस्तक में लेखिका के साहित्यिक योगदान का विस्तृत विवेचन किया गया है, जिसमें उनके जीवन अनुभवों, वैचारिक दृष्टि और सृजनात्मक चेतना की झलक मिलती है। यह कृति सप्तरिषी पब्लिकेशन, चंडीगढ़ द्वारा प्रकाशित की गई है।

इस अवसर पर डॉ. छाया त्यागी ने ‘वातायनी’ को अपने जीवन, अनुभवों और विचारों की वैचारिक खिड़की बताते हुए राज्यपाल के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम में अधिवक्ता सवितुर त्यागी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

साहित्यिक जगत में ‘वातायनी’ को एक महत्वपूर्ण कृति के रूप में देखा जा रहा है, जो पाठकों को लेखिका की रचनात्मक यात्रा से परिचित कराती है।

About Nagarik Satta

Check Also

यूपी में AI से बदलेगा बसों के संचालन का तरीका

30 करोड़ की परियोजना पर UPSRTC ने मांगी निविदा लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन …

एके शर्मा का कांग्रेस पर हमला, आपातकाल और 1984 हिंसा का किया जिक्र

गोरखपुर। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने गोरखपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *