Breaking News

राजभवन में सातवें दिन भी जारी रहा परंपरागत खेल प्रतियोगिता 2025-26, विभिन्न मुकाबले सम्पन्न

लखनऊ, 30 दिसम्बर। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से राजभवन लखनऊ में आयोजित परंपरागत खेल प्रतियोगिता 2025-26 के सातवें दिन आज कैरम एवं गिल्ली-डंडा के लीग मैच आयोजित किए गए। इसके साथ ही शतरंज (चेस) प्रतियोगिता के फाइनल मैच भी संपन्न हुए। शतरंज अंडर-20 वर्ग में अरमान खान ने प्रथम, कैरव सिंह ने द्वितीय तथा कनिष्क वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 20 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में देवकृष्ण साहू ने प्रथम, विष्णुकांत शुक्ला ने द्वितीय तथा असीम बरुआ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त महिला वर्ग शतरंज प्रतियोगिता में अंजू गोयल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिताओं के दौरान प्रतिभागियों ने उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ सराहनीय प्रदर्शन किया, जिससे आयोजन स्थल पर उत्साहपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण बना रहा। इस अवसर पर राजभवन के अधिकारी, कर्मचारी, राजभवन परिसर में निवासरत सदस्य, बच्चे, खिलाड़ी तथा खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

About Nagarik Satta

Check Also

यूपी में AI से बदलेगा बसों के संचालन का तरीका

30 करोड़ की परियोजना पर UPSRTC ने मांगी निविदा लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन …

एके शर्मा का कांग्रेस पर हमला, आपातकाल और 1984 हिंसा का किया जिक्र

गोरखपुर। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने गोरखपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *