Breaking News

शास्त्रीय सुरों में वर्षांत समारोह

लखनऊ। संगीत भवन अकादमी द्वारा मंगलवार को गोमतीनगर के विवेक खंड स्थित संगीत भवन में शास्त्रीय संगीत के माध्यम से वर्षांत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नयी पीढ़ी के कलाकारों ने शास्त्रीय संगीत की सशक्त प्रस्तुतियों के माध्यम से पुरातन की विदाई और नवागत का स्वागत कर श्रोताओं को भावविभोर किया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ सौम्या गोयल की गणपति वंदना से हुआ। एकल प्रस्तुतियों में अविका गांगुली व अथर्व श्रीवास्तव ने गायन, मीहिका गांगुली ने सितार तथा अर्चित अग्रवाल ने तबला वादन प्रस्तुत किया। समूह प्रस्तुति में अव्युक्ता श्रीवास्तव, आद्रिका मिश्रा, कर्णिका सिंह, सौम्या गोयल, अविका गांगुली, अथर्व श्रीवास्तव व मीहिका गांगुली ने सामूहिक रूप से अपनी प्रतिभा दिखाई।

मुख्य अतिथि जागरण पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य रुद्रेन्द्र बसक ने कहा कि शास्त्रीय संगीत के माध्यम से नयी पीढ़ी का अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ना उत्साहवर्धक है। विशिष्ट अतिथियों में उस्ताद शेख इब्राहिम, स्टोरीमैन जीतेश श्रीवास्तव, डॉ.एस.के.गोपाल तथा रत्ना व आनन्द अस्थाना उपस्थित रहे। संचालन स्मिता पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर संगीत गुरु गायत्री कमल डेविड, तुषार क्रान्ति भट्टाचार्य, निवेदिता भट्टाचार्य, सुमन मिश्रा, शिखा गांगुली सहित संगीतप्रेमी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

About Nagarik Satta

Check Also

समावेशी विकास का बड़ा उदाहरण, भारतीय डिजिटल मॉडलः जयशंकर

न्यूयॉर्क। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों (सीएचओजीएम 2026) के कार्यकारी सत्र में …

एमपी इंटर कॉलेज से भाजपा ने निकाली लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में उमड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *