Breaking News
IAS डॉ. सारिका मोहन

डॉ. सारिका मोहन बनीं चिकित्सा शिक्षा विभाग की सचिव एवं महानिदेशक

लखनऊ। वर्ष 2006 बैच की आईएएस अधिकारी डॉ. सारिका मोहन को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चिकित्सा शिक्षा विभाग में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश शासन एवं महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश के पद पर नियुक्त किया गया है।

डॉ. सारिका मोहन इससे पूर्व वित्त विभाग, उत्तर प्रदेश शासन में सचिव के पद पर कार्यरत थीं। प्रशासनिक अनुभव और कुशल कार्यशैली के लिए जानी जाने वाली डॉ. मोहन की यह नियुक्ति राज्य में चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है। मेडिकल बैक ग्राउंड होने की वजह से उनकी नियुक्ति से चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण में तेजी आने की उम्मीद है।

About Nagarik Satta

Check Also

यूपी में AI से बदलेगा बसों के संचालन का तरीका

30 करोड़ की परियोजना पर UPSRTC ने मांगी निविदा लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन …

एके शर्मा का कांग्रेस पर हमला, आपातकाल और 1984 हिंसा का किया जिक्र

गोरखपुर। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने गोरखपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *