गोरखपुर, 08 जनवरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरूवार को गोरखपुर में दिवंगत पत्रकार विवेक कुमार अस्थाना की पत्नी निहारिका अस्थाना एवं बच्चे दिव्य अस्थाना व देव अस्थाना को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने मृतक के शोक सन्तप्त परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदना प्रकट की और ढांढस बंधाया। विगत दिनों वरिष्ठ पत्रकार एवं गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के आजीवन सदस्य व रंगकर्मी स्व विवेक कुमार अस्थाना की अचानक मृत्यु हो गयी थी।
इस अवसर पर विधायक प्रदीप शुक्ला, विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेन्द्र सिंह, गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के अध्यक्ष रितेश मिश्र एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
NAGARIK SATTA