Breaking News

एनडीए का मतलब ‘सबका साथ सबका विकास’ : राजभर 

  • मंत्री पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर पहुंचे सुल्तानपुर

सुल्तानपुर। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में मीडिया से रूबरू होते हुए सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि एनडीए का मतलब है “सबका साथ, सबका विकास।”

पंचकोसी परिक्रमा मार्ग में मांस-मछली की दुकानों पर प्रतिबंध को लेकर राजभर ने कहा कि “जो नॉनवेज खाना चाहता है, वह बाहर जाकर खाए। अयोध्या नगरी में मांस-मछली पर प्रतिबंध सही फैसला है।”

पंचायत चुनाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से मुलाकात हो चुकी है और सभी अधिकारियों को एसआईआर (SIR) प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दे दिए गए हैं। पंचायत चुनाव समय पर ही कराए जाएंगे।

विकसित भारत-जी राम जी कानून को लेकर राजभर ने कहा कि मनरेगा योजना की कमियों को दूर करने के लिए नाम बदला गया है।

उन्होंने कहा कि लाखों मजदूर काम करने के बाद भी भुगतान के लिए दर-दर भटक रहे हैं। इसके लिए भाजपा नहीं इस योजना की खामियां जिम्मेदार हैं।

मनरेगा मजदूरी बढ़ाने के सवाल पर ओमकाश राजभर ने कहा कि ‘यह भारत सरकार की योजना है, प्रदेश सरकार का मामला नहीं।’ मजदूरी केंद्र सरकार द्वारा बढ़ाई जाएगी।

ब्राह्मण विधायकों पर पूर्व में दिए गए बयान को लेकर ओमप्रकाश राजभर ने सफाई देते हुए कहा कि ‘भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बयान उनके दल के संगठन और विचारधारा से जुड़ा है।’ संगठन को मजबूत करने के लिए दिया गया बयान अपनी जगह सही है। सभी समाज के लोग एक-दूसरे के भोज में शामिल होते हैं।

गांधी जी का नाम बदलकर “जी राम जी” किए जाने के सवाल पर बोले ‘क्या गांधी जी को इस देश में कोई भूल सकता है?’ कांग्रेस को यही सब करना है।

About Nagarik Satta

Check Also

समावेशी विकास का बड़ा उदाहरण, भारतीय डिजिटल मॉडलः जयशंकर

न्यूयॉर्क। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों (सीएचओजीएम 2026) के कार्यकारी सत्र में …

एमपी इंटर कॉलेज से भाजपा ने निकाली लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में उमड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *